फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahila Congress appointed urban and rural district presidents in Haryana

हरियाणा: महिला कांग्रेस ने शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी की सूची

Sat, 18 Dec 2021 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 07:22 PM IST
सार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष ने हरियाणा में महिला कांग्रेस शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष की सूची जारी की है।

विज्ञापन
Mahila Congress appointed urban and rural district presidents in Haryana
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने सभी जिलों में शहरी व ग्रामीण महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी के बाद हरियाणा प्रभारी ओनिका महरोत्रा व प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में सूची जारी की।

विज्ञापन


भारद्वाज ने बताया कि अंबाला शहरी में सूरज रश्मी, यमुनानगर में हरमीन कौर कोहली को शहरी, उषा कमल को ग्रामीण, निशी गुप्ता को कुरुक्षेत्र शहरी, मीना शर्मा को कुरुक्षेत्र ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया है। सुशीला शर्मा को कैथल शहरी, शीला अंतिल को सोनीपत शहरी व नीलम बालयान को सोनीपत ग्रामीण, सुनीता चंदन को जींद ग्रामीण, ज्योति ग्रोवर को जींद शहरी, उर्मिल भारद्वाज को सिरसा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्नेहलता निंबले को हिसार शहरी, सतोष जून को हिसार ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया है। 
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष के मुताबिक सत्या लेघा को चरखी दादरी शहरी, सुनीता सांगवान को ग्रामीण, मुकेश पहाड़ी को भिवानी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलेश शर्मा को पंचकूला का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोहतक शहरी में अनिता भाटिया व निर्मला राठी को ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः नारनौल: बदमाशों ने पिस्तौल तानकर पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन से की लूट, पंप के केबिन की मांगी चाबी, न मिलने पर की पिटाई


माया नेहरा को झज्जर शहरी, सुमन लोहचब को झज्जर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बाला देवी को महेंद्रगढ़ शहरी, सुनीता मावता को महेंद्रगढ़ ग्रामीण, सरोज भारद्वाज को रेवाड़ी शहरी व अमृतकलां तिकानिया को रेवाड़ी ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।

पूजा शर्मा को गुरुग्राम शहरी, निर्मल यादव को गुरुग्राम ग्रामीण की जिम्मेदारी मिली है। नेहा खान को नूंह जिला अध्यक्ष, सविता चौधरी को पलवल, सोनू चौधरी को फरीदाबाद जिला शहरी, सुनीता फागना को फरीदाबाद ग्रामीण, गौरी शर्मा को अंबाला जिले का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुधा ने कहा कि हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed