{"_id":"b0dc8f118fb8a3fd38045ce88992e84e","slug":"mahadev-solvent-factory-fire-the-loss-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव सोलवेंट फैक्टरी में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव सोलवेंट फैक्टरी में आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह जीटीरोड़ स्थित महादेव सोलवेंट फैक्टरी में आग लगने से करीब 70 से 80 लाख रुपये की कैटल फीड की सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। आग बुझाने के लिए दमकल केंद्र की एक गाड़ी पहुंची।
करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया।
इसके बाद फैक्टरी मालिक और अन्य कर्मचारियों के बयान लिए। फैक्टरी का बीमा होने की वजह से इसके संचालकों को बड़ी क्षति होने से बच गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह जब फैक्टरी में कर्मचारी पहुंचे तो यहां गोदाम से धुंआ निकल रहा था। इसी के साथ भीतर आग लगे होने का शोर मच गया।
इसी बीच फैक्टरी पहुंचे अकाउंटेंट विनोद कुमार ने दमकल केंद्र में फोन कर आग लगने की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों के मुताबिक आगजनी के कारणों का पता नहीं चला है। आगजनी के कारणों की जांच हो रही है ताकि वास्तविकता का पता लग सके कि आग किस कारण लगी।
वहीं फैक्टरी के मालिक सतपाल सिंगला ने बताया कि फैक्टरी के गोदाम करीब 20 से 25 हजार बोरी कैटल फीड की सामग्री से भरी पड़ी थीं। जो आगजनी के कारण खराब हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि घटना में उनका करीब 70 से 80 लाख रुपये का माल खराब हुआ है। आग के कारणों पर संभावना व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि फैक्टरी में लेबर काम कर रही थी। प्रतीत होता है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी फेंकी हो और उसी से आग लग गई।