फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Madhav from sleeping in PU will remain the candidate for the post of President in the student union elections

पीयू में सोई से माधव रहेगा छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

Sat, 17 Sep 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Madhav from sleeping in PU will remain the candidate for the post of President in the student union elections
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के पीयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर अकाली दल की ओर से शुक्रवार को अकाली दल दफ्तर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावी पैनल की घोषणा की गई। इसमें पीयू चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार माधव शर्मा को घोषित किया गया है। इसकी घोषणा अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, अजयपाल मिड्डूखेड़ा की ओर से की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में इकबालप्रीत सिंह, पीयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चेतन चौधरी, अर्पित मक्कर को पीयू और कॉलेजों का इलेक्शन इंचार्ज लगाया गया है। वहीं सोई का पोस्टर अध्यक्ष जश्न जवांडा, चेयरमैन परविंदर सिंह नाहल, पार्टी अध्यक्ष गगनदीप सिंह धालीवाल और कैंपस अध्यक्ष गुरशान धालीवाल को लगाया गया है। पिछले कई समय से पीयू में सोई के दो ग्रुप काम कर रहे थे। इस कारण छात्र संगठन में काम के दौरान काफी मतभेद भी हो रहे थे।
विज्ञापन

एबीवीपी ने सभी राज्यों के छात्रों से की अलग-अलग बैठकें
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन एबीवीपी की ओर से शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग राज्यों के छात्रों के साथ बैठकें बुलाई गईं। इस दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और जनजातीय क्षेत्रों से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इसके साथ ही छात्र संगठन के कार्यस्वरूप को समझाया गया। बैठक एबीवीपी के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप, शिमला से डॉ. नितिन व्यास, लद्दाख से डॉ. स्टेंजिन, कश्मीर से मुस्तफा अली और पंजाब से मुकेश अरोड़ा की ओर से ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed