फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   M3M promoter arrested in Rs 400 crore money laundering case

Chandigarh News: 400 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एम3एम का प्रमोटर गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
M3M promoter arrested in Rs 400 crore money laundering case
पंचकूला। प्रवर्तन निदेशालय ने 400 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रियल एस्टेट फर्म एम3एम के प्रमोटर रूप कुमार बंसल को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे पंचकूला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट पीके लाल की अदालत में पेश किया जहां से उसे सात दिन का रिमांड मिला है। आरोपी से पैसे की बरामदगी और पैसे के इस्तेमाल को जानने के लिए ईडी ने रिमांड मांगा जिस पर अदालत ने सहमति दे दी। बंसल की गिरफ्तारी ईडी द्वारा दिल्ली और गुरुग्राम में रियल एस्टेट डेवलपर्स आईआरईओ ग्रुप और एम3एम ग्रुप के सात स्थानों पर चलाए गए तलाशी अभियान के बाद हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इन फर्मों के खिलाफ कथित रूप से फंड डायवर्ट करने, गबन करने और हेराफेरी के आरोपों की जांच चल रही है। इतना ही नहीं ईडी ने आईआरईओ ग्रुप और एम3एम ग्रुप की ओर से 400 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का पता भी लगाया है।
विज्ञापन

आईआरईओ और एम3एम के ठिकानों पर हुई ईडी की छापेमारी में कई लग्जरी कारों सहित 5.75 करोड़ रुपये के आभूषण, 15 लाख नकद और विभिन्न दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और बही खाते जब्त किए गए थे। ईडी के मुताबिक, एम3एम ग्रुप के मालिक, कंट्रोलर और प्रमोटर बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल, पंकज बंसल और अन्य जानबूझकर जांच से बचते रहे। बता दें कि आईआरईओ समूह के खिलाफ दर्ज हुई कई एफआईआर को ध्यान में रखते हुए ईडी ने मामले जांच शुरू की, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।
विज्ञापन

एम3एम समूह ने किया था करोड़ों का गबन
जांच एजेंसी का कहना है कि एम3एम समूह के माध्यम से करोड़ों रुपये का गबन किया गया था। एम3एम ने शेल कंपनियों के माध्यम से आईआरईओ समूह से लगभग 400 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे, जिसे आईआरईओ के दस्तावेजों में डेवलपमेंट राइट्स के भुगतान के रूप में दिखाया गया था। शुरुआत में एम3एम ग्रुप ने 10 करोड़ के भुगतान पर पांच शेल कंपनियों को जमीन के विकास अधिकार बेचे। उसकी तरफ से यह दावा किया गया कि ये पांच कंपनियां असंबद्ध संस्थाएं हैं लेकिन जांच से पता चला कि ये कंपनियां असल में एम3एम समूह द्वारा संचालित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरईओ समूह को बेच दिए थे अधिकार
ईडी के अनुसार, बाद में इन कंपनियों ने उसी भूमि के विकास अधिकार लगभग 400 करोड़ रुपये में आईआरईओ समूह को बेच दिए। इसके बाद उस राशि को एम3एम ग्रुप को ट्रांसफर कर दिया गया। सभी शेल कंपनियों का स्वामित्व और संचालन एम3एम ग्रुप द्वारा इसके प्रमोटर्स बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल और उनके परिवार के सदस्यों के निर्देशन में किया गया था। इस तरह आईआरईओ और एम3एम ने 400 करोड़ रुपये की हेराफेरी की जो निवेशकों और ग्राहकों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed