{"_id":"5c4d6054bdec2273a2562cdf","slug":"luxury-ac-train-on-kalka-shimla-heritage-track-by-indian-railway-amabal-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कालका-शिमला ट्रैक पर शुरू हुई लग्जरी एसी ट्रेन, तो जानिए खासियतें और टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कालका-शिमला ट्रैक पर शुरू हुई लग्जरी एसी ट्रेन, तो जानिए खासियतें और टाइम टेबल
Sun, 27 Jan 2019 01:10 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 27 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
toy train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नो फॉल का मजा लेने के लिए शिमला आने वाले सैलानियों को अंबाला रेल मंडल ने नई ट्रेन की सौगात दी है, टाइम टेबल भी तय हो गया है। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर 26 जनवरी से नई लग्जरी एसी ट्रेन शुरू हो गई। इसमें सैलानी पांच घंटे में कालका से शिमला का सफर तय कर पाएंगे। कालका-शिमला ट्रैक पर यह स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक ही स्टेशन पर बड़ोग में महज आठ मिनट के लिए रुकेगी।
ट्रेन का प्रति सीट किराया 630 रुपये निर्धारित किया गया है। शनिवार से कालका-शिमला ट्रैक पर रेल मोटर कार की टाइमिंग पर लग्जरी एसी ट्रेन चलेगी। उत्तर रेलवे ने शनिवार से रेल मोटर कार का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। यात्री गाड़ी संख्या 52459/60 में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। इस ट्रेन के लिए विशेष तौर पर कोच डिजाइन किए गए हैं। लग्जरी एसी ट्रेन में 5 कोच फर्स्ट क्लास चेयरकार और एक कोच गार्ड केबिन का होगा।
यह रहेगा टाइम टेबल
कालका से रवानगी 5:10 बजे सुबह
शिमला पहुंचने का समय 9:50 बजे
शिमला से रवानगी 5:25 बजे
कालका पहुंचने का समय 10:05 बजे
यह है लग्जरी ट्रेन की खासियत
1. वातानुकूलित
2. आरामदायक सीटें
3. लकड़ी की तरह दिखने वाला फर्श
4. आधुनिक शौचालय
5. बड़ी खिड़कियां
6. आधुनिक पर्दे
7. स्टील के कूड़ेदान
8. कोच के बाहर आकर्षक डिजाइनिंग