फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaccination of 50 thousand animals in punjab

Lumpy Virus: पंजाब में अब तक 50 हजार पशुओं का हुआ टीकाकरण, मंत्री भी मैदान में उतरे

Tue, 09 Aug 2022 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Aug 2022 10:22 PM IST
सार

पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का प्रभावित जिलों का दौरा जारी है। मंगलवार को उन्होंने तरनतारन जिले के जिंदांवाला, नबीपुर और नौशहरा पन्नूआं गांवों का दौरा किया।

विज्ञापन
Vaccination of 50 thousand animals in punjab
लंपी त्वचा रोग। - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में पशुओं को लंपी संक्रमण से बचाने के लिए अब तक 50 हजार से अधिक पशुओं का फ्री में वैक्सीनेशन किया जा चुका है। राज्य में अब तक दो चरणों में 2.33 लाख वैक्सीन की खुराकें मंगाई जा चुकी हैं। मंगलवार अहमदाबाद से गोट पॉक्स वैक्सीन की 1.67 खुराकें पहुंच गई। इसके बाद जिलों में वितरण किया गया।

विज्ञापन


पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का प्रभावित जिलों का दौरा जारी है। मंगलवार को उन्होंने तरनतारन जिले के जिंदांवाला, नबीपुर और नौशहरा पन्नूआं गांवों का दौरा किया। उन्होंने जहां पशु पालन विभाग के राहत और जागरूकता कार्यों की जानकारी प्राप्त की। वहीं गांवों में किसानों और पशु पालकों की मुश्किलें भी सुनीं। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री पिछले सप्ताह से राज्य के विभिन्न प्रभावित गांवों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।  कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य के 50 हजार से अधिक पशुओं को गोट पॉक्स दवा बिल्कुल मुफ्त लगाई जा चुकी है। गोट पॉक्स की 2 लाख 33 हजार से अधिक डोज दो पड़ावों में राज्य में पहुंच चुकी हैं। जिलों में राहत कार्यों में जुटे डिप्टी डायरेक्टरों को हिदायत की गई है कि दवा और अन्य जरूरत संबंधी तुरंत मुख्य कार्यालय से संपर्क करें, जिससे टीकाकरण में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


676 टीमें बनाई गईं
मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा वेटरिनरी अफसरों और वेटरिनरी इंस्पेक्टरों की 673 टीमें बनाई गई हैं, जो निरंतर गोट पॉक्स दवा के टीकाकरण और जागरूकता मुहिम में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी लंपी स्किन बीमारी से बचाव संबंधी सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूरी तरह पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed