फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana police Arrested A man In Murder Case

जालंधर बम धमाके का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, 2015 में कार में हुआ था ब्लास्ट, सीबीआई को थी तलाश

Tue, 29 Oct 2019 06:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana police Arrested A man In Murder Case
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2015 में जालंधर के मकसूदा में हुए बम धमाके में भगौड़े रत्न धंजल उर्फ चूहा (34) को सोमवार देर शाम क्राइम ब्रांच लुधियाना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। धंजल ने बम धमाके के लिए आरडीएक्स की सप्लाई की थी। सीबीआई ने धंजल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 28 नवंबर 2017 को सीबीआई अदालत ने धंजल को भगोड़ा घोषित किया था। 

विज्ञापन


धंजल की गिरफ्तारी के बाद मसकूदा ब्लास्ट के संबंध में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। वही धंजल की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सीबीआई की टीम भी लुधियाना पहुंच गई है। सीबीआई और क्राइम ब्रांच की टीमें मिलकर धंजल से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


वर्ष 2015 में जालंधर के मकसूदा में कार में ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में जालंधर की मोती नगर निवासी अजय कुमार शर्मा की मौत हो गई थी और जगमोहन सिंह घायल हो गया था। इस ब्लास्ट के लिए आरडीएक्स की सप्लाई जीवन नगर (सिरसा) हरियाणा निवासी रत्न धंजल उर्फ चूहा ने की थी। सीबीआई ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के आरोपी रत्न धंजल उर्फ चूहा व महिंगा सिंह निवासी संत नगर जिला सिरसा को स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट (सीबीआई) जतिंदर पाल सिंह की अदालत ने 28 नवंबर 2017 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। ब्लास्ट में शामिल पलविदंर सिंह उर्फ डिंपल निवासी दिल्ली, हरभेज सिंह निवासी जीवन सिंह नगर, हरदीप सिंह निवासी भुलथ (कपूरथला) को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

सोमवार को लुधियाना क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली की रत्न धंजल उर्फ चूहा जीवन सिंह नलगर स्थित अपने घर पर आया हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंच कर रत्न धंजल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रत्न धंजल को साल 2015 में थाना साहनेवाल एरिया में हुए एक कत्ल के मामले में गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि धंजल नवीं कक्षा तक पढ़ा है। पढ़ाई छोड़ने के बाद उसने खेती करना शुरू कर दी थी। खेती में मुनाफा नहीं होने के कारण उस पर कर्ज का बोझ बढ़ गया। आखिरकार उसने अपनी जमीन बेच दी। इसके बाद ठेके पर जमीन लेकर खेती करनी शुरू कर दी थी।  क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि धंजल से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। वह भी उससे पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed