फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana girl becomes police officer in Canada

Punjab News: लुधियाना की बेटी ने बढ़ाया मान, कनाडा में बनी पुलिस अधिकारी, परिवार में खुशी का माहौल

Thu, 19 Oct 2023 08:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Oct 2023 08:22 PM IST
सार

रमनदीप कौर ने अपनी पढ़ाई मेडिकल स्ट्रीम में सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल जगरांव से की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा लेने कनाडा चली गईं। वहां रमनदीप कौर ने मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद पीआर ले ली और वहां की नागरिकता हासिल की। अब एलबर्टा स्टेट के एडमिंटन शहर में बतौर पुलिस अफसर नियुक्ति हासिल की है।

विज्ञापन
Ludhiana girl becomes police officer in Canada
रमनदीप कौर कनाडा में बनीं पुलिस अधिकारी (मध्य में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के दाखा के गांव मोर करीमा की रमनदीप कौर ने कनाडा की एलबर्टा स्टेट में पुलिस अफसर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। रमनदीप कौर के पिता हरि सिंह भी पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई सेवा निभा रहे हैं और इस समय वह डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस हेड क्वार्टर के बतौर रीडर तैनात हैं। माता बलप्रीत कौर और एएसआई हरि सिंह के घर पैदा हुई रमनदीप कौर ने अपनी पढ़ाई मेडिकल स्ट्रीम में सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल जगरांव से की।

विज्ञापन


इसके बाद वह उच्च शिक्षा लेने कनाडा चली गईं। वहां रमनदीप कौर ने मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद पीआर ले ली और वहां की नागरिकता हासिल की। अब एलबर्टा स्टेट के एडमिंटन शहर में बतौर पुलिस अफसर नियुक्ति हासिल की है।
विज्ञापन


रमनदीप कौर के पिता एएसआई हरि सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही उन्हें वर्दी में देखती आई है। इस कारण पुलिस की यूनिफार्म के साथ छोटी उम्र से ही उसका लगाव हो गया था। उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की प्रेरणा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्हें पूरी आस है कि उनकी बेटी बतौर पुलिस अधिकारी बनकर पंजाबियों का सिर फक्र से ऊंचा करेगी। अपनी उपलधि का सेहरा अपने परिवार और अध्यापकों के सिर पहनाने वाली रमनदीप कौर ने बताया कि परिवार की अच्छी सोच के चलते ही वह सपने को साकार कर सकी हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उन्हें अच्छी शिक्षा, संस्कार दिए हैं और हमेशा ही आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed