फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Love blossomed at the Rose Festival... couples exchanged roses in a special way.

Chandigarh News: रोज फेस्टिवल में खिला प्यार... दंपतियों ने खास अंदाज में दिया गुलाब

Sat, 07 Feb 2026 11:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Love blossomed at the Rose Festival... couples exchanged roses in a special way.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। दंपतियों ने शनिवार को रोज डे को खास अंदाज में मनाया। पीयू में चल रहे रोज फेस्टिवल में रोज डे के मौके पर बड़ी संख्या में दंपती पहुंचे। फेस्टिवल में नयागांव और राजस्थान से आए दो कपल खास आकर्षण का केंद्र बने। पत्नी को गुलाब देकर प्यार और साथ के खूबसूरत पल साझा किए।
राजस्थान से आए देवेंद्र पत्नी पूजा के साथ रोज फेस्टिवल पहुंचे। देवेंद्र ने बताया कि दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई है और वह चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। रोज डे पर पत्नी को गुलाब देने के लिए ही वे रोज फेस्टिवल लेकर आए। चारों ओर रंग-बिरंगे फूल देखकर उन्होंने कहा कि यहां का माहौल बहुत खूबसूरत और रोमांटिक है। पूजा ने कहा कि इतने रंग-बिरंगे फूलों के बीच रोज डे मनाना उनके लिए एक यादगार अनुभव है।
विज्ञापन

डाली से गुलाब तोड़ने की बजाय पत्नी को पत्ती देकर लम्हा यादगार बनाया
नयागांव के अरविंद और उनकी पत्नी कोमल ने भी रोज डे को यादगार बनाया। अरविंद ने पत्नी को अनोखे अंदाज में गुलाब दिया। उन्होंने डाली से गुलाब नहीं तोड़ा बल्कि गुलाब की एक पत्ती पत्नी को भेंट की। अरविंद ने कहा कि डाली से गुलाब तोड़ने का उनका मन नहीं हुआ। रोज फेस्टिवल सिर्फ फूलों का नहीं बल्कि पलों को खास और यादगार बनाने का मौका भी है। कोमल ने मुस्कुराते हुए बताया कि व्यस्त जीवन में ऐसे छोटे-छोटे पल रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं। हर साल उनके पति रोज गार्डन में जाकर उन्हें गुलाब देते हैं लेकिन इस बार रोज फेस्टिवल में आकर रोज डे मनाया जो उनके लिए बेहद खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed