फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Losing does not end a person's skill: Harish Rawat

हार से व्यक्ति का हुनर खत्म नहीं होता : हरीश रावत

Fri, 09 Oct 2020 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Losing does not end a person's skill: Harish Rawat
चंडीगढ़। कांग्रेस भवन में नवनियुक्त राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड चंडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हार से व्यक्ति का हुनर खत्म नहीं होता। अब हमें जीत की शृंखला चाहिए। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार दो दिन तक बैठकें करेंगे। काम करनेवाले लोग आगे आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले अगले वर्ष नगर निगम चुनाव जीतना है। इसके बाद पंजाब, उत्तराखंड और फिर दिल्ली में जीत हासिल करनी है। कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेता संवाद के लिए चिंता मत कीजिए। संवाद होगा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात सीधे मेरे साथ होनी चाहिए। यदि मीडिया या दूसरे माध्यम से सूचना मिली तो ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हार से व्यक्ति का हुनर खत्म नहीं होता।
विज्ञापन

हरीश रावत ने सीटीसीसी के सदस्यों, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के चीफ, सेल्स के चेयरमैन व ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम के चुनाव में एक वर्ष का समय है। हम सभी को एकजुट होकर चुनाव जीतने में लग जाना चाहिए। अभी समय अनुकूल नहीं है इसलिए अधिक मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी नेताओं से कहा कि वे जिला कांग्रेस से लेकर, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन, सेल्स व ब्लॉक अध्यक्षों से अलग-अलग मीटिंग लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। पार्टी की मजबूती के लिए सभी से राय लूंगा। सभी कार्यकर्ता मुझसे खुलकर बात करें। यदि चाहें तो कार्यकर्ता या जिला कमेटी व अन्य समितियां अकेले में बात कर सकती है। सभी को दो-दो घंटे का समय दूंगा। सह-प्रभारी संजय चौधरी व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने भी संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का प्रस्ताव नहीं
हरीश रावत से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का भी विचार है तो उन्होंने कहा कि इस संबध में कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। यह सब अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed