फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Looting of Delhi resident man beaten with a pole in Sector-52 late at night

सेक्टर-52 में देर रात डंडे से पीटकर दिल्ली निवासी व्यक्ति से लूटपाट

Mon, 21 Sep 2020 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Looting of Delhi resident man beaten with a pole in Sector-52 late at night
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो लुटेरे दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को डंडे से पीटकर 3200 रुपये व मोबाइल झपटकर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वारदात शनिवार देर रात करीब 1.30 बजे की है। शिकायतकर्ता चरण सिंह (35) दिल्ली स्थित शकरपुर में परिवार समेत रहता है। वह मजदूरी का काम करता है। शनिवार को उसे किसी काम से हिमाचल प्रदेश जाना था। इस दौरान चरण सिंह देर रात बस से चंडीगढ़ स्थित आईएसबीटी-43 पहुंचा। हिमाचल जाने की बस सुबह 5 बजे की थी। इसके चलते वह ढाबे की तलाश में सेक्टर-52 स्थित पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसका रास्ता रोककर उससे लूटपाट करने लगे। उसने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर डंडे से हमला कर जबरन 3200 नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed