{"_id":"572a40da4f1c1bdf795cd6b1","slug":"long-waiting-list-in-train-no-room-till-29-july-in-some-long-route-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन यात्रा भूल जाइए, ये हैं मुख्य कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन यात्रा भूल जाइए, ये हैं मुख्य कारण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियों में अगर आप मई और जून में बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेन की बजाए कोई दूसरा विकल्प ढूंढ लीजिए। क्योंकि ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से अधिक है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़, अंबाला और कालका से चलने वाली ट्रेनें 29 जुलाई तक फुल हैं।
विज्ञापन
कई ट्रेनों में तो सीट तक नहीं मिल रही है, जिससे यात्री इन दिनों बस या फिर शिमला जाने के लिए टैक्सी का सहारा ले रहे हैं। वहीं यूपी और बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं, जिनमें वेटिंग लिस्ट 100 से अधिक है। बता दे कि अंबाला मंडल की ओर से कालका से शिमला जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। लेकिन इन दोनों ट्रेनों में भी 21 जून तक सीट उपलब्ध नहीं है। वहीं चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से समर वैकेशन के दौरान हरिद्वार, लुधियाना व गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं, जिनमें वेटिंग 60 से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
कई ट्रेनों में सीट नहीं
अंबाला और चंडीगढ़ से यूपी और बिहार की ओर जाने वाली कई ट्रेनों में तो सीट उपलब्ध नहीं है। जिनमें अंबाला से गोरखपुर और बिहार जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस में 29 जून तक वेटिंग भी नहीं मिल रही है। जबकि कालका से शिमला जाने वाली हिमालय क्वीन व शिवालिक डिलक्स में 21 जून तक सीट उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में लोगों को शिमला जाने के लिए टैक्सी व बस का ही सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
यूपी और बिहार की ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक
चंडीगढ़ और अंबाला स्टेशन से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में एक मई से 12 जुलाई तक सीट नहीं है। जबकि जून माह में इन ट्रेनों में तो वेटिंग मिलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
गाड़ी संख्या वेंटिग लिस्ट
18104 89
15708 94
14650 56
15904 12
2232 101 (21 जून तक)
12312 115 (21 जून तक)
कालका से शिमला जाने वाली ट्रेनें 27 जून तक फुल
गाड़ी वेंटिग लिस्ट
52456 67 (27 जून तक)
72451 72 (27 जून तक)
52452 80 (27 जून तक)
52454 70 (27 जून तक)