उम्मीदवारों ने लगाए व्यापारियों को उम्मीदों के पंख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की प्रत्याशी किरण खेर ने व्यापारियों के मुद्दों पर कहा कि उनकी कोशिश व्यापारियों के हरेक मसले को सुलझाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार होगी तो काम तेजी से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सिटी में पावर, बिल्डिंग बायलाज, पेनल्टी जैसे मुद्दों पर वह व्यापारियों के संग हैं।
पनाग बोलीं, गुल कर दूंगी समस्याएं
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गुल पनाग ने कहा कि पेनल्टी हटाने का मुद्दा उनके लिए अहम होगा। उन्होंने कहा कि सिटी ब्यूटीफुल में मार्केट का ब्यूटीफिकेशन और बूथों के फर्स्ट फ्लोर पर व्यापार के लिए अनुमति दिलवाएंगी।
बसपा बनाएगी सिटी को जन्नत
बसपा उम्मीदवार जन्नत जहां ने कहा कि व्यापारियों के यह मुद्दे उनके लिए नए नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि वह लोकसभा चुनाव के कारण व्यापारियों के मुद्दों को सुझलाने का वादा कर रही हैं। वह व्यापारियों के लिए पेनल्टी, बिल्डिंग बायलाज और लीज होल्ड से फ्री होल्ड के मुद्दों पर लड़ेंगी।
बंसल ने दिए व्यापारियों को संबल
कांग्रेसी प्रत्याशी पवन बंसल ने कहा कि व्यापारियों की डिमांड को अपने मैनीफेस्टो में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि पेनल्टी के मुद्दा अहम है। सभी व्यापारियों के संग बैठक करके एकबार फिर से इस मुद्दे पर राहत दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस और व्यापार भवन का मुद्दा सिटी की आवश्यकता है। ग्रेन मार्केट का सवाल है तो उसके लिए वह सिटी में चार बेहतर मंडी की योजना बनाएंगे। जिससे मंडी की दशा ठीक हो सके।
चार सौ व्यापारियों ने बताई समस्याएं
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह और चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा के संग यहां सिटी के करीब चार सौ व्यापारी मौजूद रहे। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के महासचिव अनिल वोहरा और अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने प्रत्याशियों को चंडीगढ़ में बिल्डिंग बायलाज, व्यापार भवन की आवश्यकता के संग बूथों को डबल स्टोरी और एडवरटाइजमेंट से संबंधित मुद्दों के बारे में बताया। इस मौके पर सीबीएम के एडवाइजर आरके गुप्ता और सतपाल गुप्ता मौजूद रहे।
व्यापारियों के मुद्दे
1-बिल्डिंग बायलाज का सरलीकरण, 2-बिना कनवर्जन चार्ज के एससीओ और एससीएफ के अपर फ्लोर का कामर्शियल इस्तेमाल
3-सिंगल स्टोरी बे शाप बूथ में फर्स्ट फ्लोर की अनुमति, 4-सेक्टर में बाक्स टाइप कंस्ट्रक्शन की अनुमति
5-सेल्स टैक्स और वैट प्रक्त्रिस्या का सरलीकरण, 6-वेयरहाउसिंग कांप्लेक्स का आवंटन, 7-ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन
8-सिटी की मार्केट्स का सौंदर्यीकरण, 9-लीज होल्ड कामर्शियल प्रापर्टी को फ्री होल्ड
10-बिजली और पानी के रेट्स में संतुलन, 11-व्यापारियों के व्यापार भवन के लिए जमीन