फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election: BJP candidate may be announce on march 18

पंजाब में भाजपा प्रत्याशियों पर फैसला फिर लटका

Fri, 14 Mar 2014 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
loksabha election: BJP candidate may be announce on march 18

पंजाब के लोकसभा क्षेत्र अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर से पार्टी उम्मीदवारों के संबंध में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में वीरवार को चर्चा नहीं हो सकी। इसके साथ ही उक्त तीनों सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी घोषित करने का मामला भी कुछ और दिनों के लिए लटक गया।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब 18 मार्च को होने वाली बैठक में इस बारे में कोई निर्णय होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ नेताओं का कहना है कि संसदीय बोर्ड की एक बैठक 15 मार्च को भी है। हो सकता है कि उस बैठक में प्रत्याशियों के बारे में चर्चा हो।
विज्ञापन


शिअद के साथ चुनावी समझौते में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से भाजपा उक्त तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिअद अपने हिस्से की 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है और इंतजार भाजपा उम्मीदवारों के नामों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय गुरदासपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद खन्ना सहित स्वर्ण सलारिया, होशियारपुर से मुख्य संसदीय सचिव सोम प्रकाश व वन निगम के चेयरमैन विजय सांपला दावेदार हैं।


अमृतसर की टिकट को लेकर भी घमासान मचा है। सांसद नवजोत सिद्धू की विरोधी लॉबी सक्रिय है और इस सीट से अरुण जेटली को पार्टी प्रत्याशी बनाने की मांग कर रही है।

अन्य दावेदारों में राजिंदर मोहन सिंह छीना, बलदेव चावला के नाम भी हैं। आखिरी वक्त में फैसला पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा के नाम पर भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed