फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2019, Punjab Police Removed Security of Radha Swami Satsang, Divya Jyoti Noormahal

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब पुलिस का बड़ा कदम, 3 बड़े डेरों समेत 257 वीआईपी की सुरक्षा घटाई

Tue, 23 Oct 2018 09:49 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Oct 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019, Punjab Police Removed Security of Radha Swami Satsang, Divya Jyoti Noormahal
वीआईपी सिक्योरिटी
लोकसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने बड़ा कदम उठा लिया है। नए निर्देशों के तहत, तीन बड़े डेरों समेत 257 वीआईपी की सिक्योरिटी वापस ले ली गई है। 547 पुलिस जवानों को सूबे में कानून-व्यवस्था और आगामी चुनावों के लिए वापस बुला लिया है। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) की ओर से सभी एसएसपी समेत पुलिस कमिश्नरों और अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में इन सभी जवानों को एडीजीपी, आर्म्ड बटालियन जालंधर कैंट को रिपोर्ट करने को कहा है।
विज्ञापन


डेरा राधास्वामी सत्संग ब्यास से 30, डेरा दिव्य ज्योति जागरण संस्थान नूरमहल से 20 और डेरा सचखंड बल्लां से 5 सुरक्षाकर्मी वापस बुलाए हैं। जिन वीआईपी की सुरक्षा कम की गई है, उनमें आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर सिंह बिट्टा, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, लुधियाना में शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान, कांग्रेस के पूर्व विधायक सरवन सिंह फिल्लौर, महेश इंदर सिंह, केवल सिंह ढिल्लों, जोगिंदर सिंह, जगमोहन सिंह कंग, बिक्रमजीत सिंह मोफर शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अकाली दल के मनजिंदर सिंह कंग, स्वरूप चंद सिंगला, सोहन सिंह ठंडल, सिकंदर सिंह मलूका, तोता सिंह, सुखदेव सिंह ढींढसा, बलविंदर सिंह भूंदड़, श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे, एसजीपीसी के पूर्व प्रधान कृपाल सिंह बडूंगर और भाजपा की पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा, अपना पंजाब पार्टी के सुच्चा सिंह छोटेपुर की सुरक्षा में भी कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं की सुरक्षा में भी कमी की गई

Loksabha Election 2019, Punjab Police Removed Security of Radha Swami Satsang, Divya Jyoti Noormahal
वीआईपी सिक्योरिटी
इनके अलावा प्रदेश में आरएसएस और हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं की सुरक्षा में भी कमी की गई है। इनमें कादियां बटाला में आरएसएस के कार्यकर्ता ब्रिज भूषण बेदी, चूड़ियां बटाला में आरएसएस की धर्म जागृति कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डा. मोहन लाल, मोगा में शिव सेना के अध्यक्ष एडवोकेट अमित घई, पटियाला में शिव सेना के पूर्व अध्यक्ष हरीश सिंगला, लुधियाना में शिव सेना हिंदुस्तान के राज्य अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, खरड़ में हिंदू फेडरेशन नार्थ जोन के अध्यक्ष निशांत शर्मा, पटियाला में शिव सेना बाल ठाकरे के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, लुधियाना में इस दल के उपाध्यक्ष आरडी पूरी, शिव सेना लुधियाना के जिला प्रधान राजीव टंडन, शिव सेना रोपड़ के अध्यक्ष संजीव कुमार घनौली, शिव सेना बाल ठाकरे पठानकोट के राज्य अध्यक्ष योग राज शर्मा, गुरदासपुर में शिव सेना के राज्य सचिव हरविंदर सोनी, आल इंडिया हिंदू सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महंत संजीव हरि भारद्वाज के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही, राज्य सरकार के कई पूर्व अधिकारियों की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। इनमें मुख्यमंत्री के पूर्व औद्योगिक सलाहकार कमल ओसवाल, नगर निगम व पंचायत चुनाव आयुक्त रहे आईएएस जगपाल सिंह संधू, आईएएस निरंजन सिंह के नाम शामिल हैं।

चुनाव ड्यूटी पर भेजने के लिए जवानों की जरूरत है, इसीलिए इन्हें वापस बुलाया गया है।
- आरएन ढोके, एडीजीपी (सुरक्षा), पंजाब पुलिस।

इन डेरों की कम की गई सुरक्षा

Loksabha Election 2019, Punjab Police Removed Security of Radha Swami Satsang, Divya Jyoti Noormahal
वीआईपी सिक्योरिटी
डेरा राधास्वामी सत्संग, ब्यास
डेरा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल
डेरा सचखंड बल्लां

इन प्रमुख नेताओं की सुरक्षा में कटौती--
मनिंदर सिंह बिट्टा, अध्यक्ष एआईएटीएफ
राजिंदर कौर भट्टल, पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस
मौलाना हबीब-उर-रहमान, शाही इमाम पंजाब
लक्ष्मी कांता चावला, पूर्व मंत्री, भाजपा
कमल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, भाजपा
सुखदेव सिंह ढींढसा, शिअद
महेश इंदर सिंह, पूर्व विधायक, कांग्रेस
जसबीर सिंह रोडे, पूर्व जत्थेदार, श्री अकाल तख्त
कृपाल सिंह बडूंगर, पूर्व प्रधान, एसजीपीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed