फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2019, pm Modi gurdaspur rally live

गुरदासपुर से आज पंजाब में चुनावी बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Thu, 03 Jan 2019 08:00 AM IST
यशवीर सिंह अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 03 Jan 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019, pm Modi gurdaspur rally live
PM Modi Rally - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। मोदी गुरदासपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें शिअद-भाजपा गठबंधन पंथक कार्ड खेलेगा। गुरदासपुर लोकसभा हलका हालांकि भाजपा के खाते में है। लेकिन पाकिस्तान के प्रसिद्ध गुरद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए खोला जाने वाला कॉरिडोर इसी जिले के डेरा बाबा नानक में स्थित है। 

विज्ञापन


कुछ समय पहले ही भारत और पाक सरकारों के बीच करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर समझौता हुआ है। पाकिस्तान ने श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित इस पवित्र स्थान पर रोजाना 500 सिख संगतों को दर्शन कराने का एलान किया है। इस साल श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व है, इसलिए यह कदम सिख संगतों के लिए और भी महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद से ही यह दुनिया भर में बसे सिखों की सबसे बड़ी मांग थी। 

विज्ञापन

Loksabha Election 2019, pm Modi gurdaspur rally live
pm modi rally - फोटो : अमर उजाला

सियासी माहिरों का मानना है कि पीएम मोदी का भाषण इस अहम मुद्दे पर केंद्रित रहेगा। वह इसे गठबंधन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर गिनाएंगे। यह संदेश देने की पूरी कोशिश करेंगे कि केंद्र सरकार की कोशिशों से ही सिखों की यह सबसे बड़ी मांग पूरी हो सकी है। मोदी इसके जरिए कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना भी साधेंगे कि उन्होंने कभी इसके लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किया। 

दूसरा अहम मुद्दा 1984 के सिख कत्लेआम के पीड़ितों पर मरहम लगाना हो सकता है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को इस मामले में उम्र कैद की सजा दी है। जिसकी शिअद-भाजपा ने ही नहीं, पंजाब की कांग्रेस इकाई ने भी सराहना की थी। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में गठित एसआईटी ने बंद केसों को दोबारा खोला।

 जिसके बाद पिछले दिनों ही दो आरोपियों को अदालत ने सजा सुनाई थी। यह मुद्दा भी मोदी के भाषणों में प्रमुख तौर पर होगा। क्योंकि बुधवार को ही कत्लेआम पीड़ितों और गवाहों ने दिल्ली में मोदी के साथ मुलाकात की थी। जो कि शिअद प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में गए थे। पीड़ितों में बहुत ज्यादा परिवार गुरदासपुर जिले से संबंधित हैं। इसलिए मोदी का इस मुद्दे पर मुखर होकर कांग्रेस पर हमला करना भी तय माना जा रहा है।

शिअद-भाजपा के शीर्ष नेता होंगे मंच पर
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान शिअद और भाजपा के सभी शीर्ष नेता मंच पर रहेंगे। शिअद से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा से प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, प्रभारी प्रभात झा, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, महासचिव राकेश राठौर रहेंगे। इनके अलावा हाल ही में पंजाब के प्रभारी नियुक्त किए गए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed