{"_id":"c25d29295da07d97a8e6c0359eab61d9","slug":"loksabha-candidate-list-of-ppp-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' की ओर झुकी पीपीपी, लोस उम्मीदवारों की सूची जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' की ओर झुकी पीपीपी, लोस उम्मीदवारों की सूची जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) के नेतृत्व वाले साझा मोर्चा के उम्मीदवारों की सूची आगामी महीने के तीसरे हफ्ते में फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन
इस बारे में विचार-विमर्श हो चुका है तथा फरवरी महीना शुरू होते ही चुनावी गतिविधियों की शुरुआत हो जाएगी। अभी तक पीपीपी के कांग्रेस के साथ समझौते की बातें चल रही थीं, लेकिन अब पार्टी पूरी तरह से किनारा करती दिखाई पड़ रही है। दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद से पीपीपी का झुकाव उस तरफ ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि, पीपीपी किसी नए सियासी समझौते को लेकर कोई भी निर्णय साझा मोर्चा के अन्य घटक दलों माकपा, भाकपा और अकाली दल लौंगोवाल के साथ विचार-विमर्श के बाद ही लेगी।
विज्ञापन
पीपीपी उपाध्यक्ष और पार्टी के यूथ विंग के प्रमुख भगवंत मान की आप नेता कुमार विश्वास के साथ कुछ दिन पहले दिल्ली में दो बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें सियासी समीकरणों को लेकर गंभीर विमर्श हुआ।
चूंकि, कुमार और मान कॉमेडी जगत से जुड़े होने के कारण कई मौकों पर मंच साझा कर चुके हैं, इसलिए उनके बीच के निजी संबंध दोनों दलों के साथ आने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।
पीपीपी-आप का एजेंडा एक सा : भगवंत मान
पीपीपी के राजनीतिक भविष्य के संबंध में बात किए जाने पर पार्टी उपाध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि पीपीपी और आप का एजेंडा एक सा ही है। जहां तक कुमार विश्वास के साथ बैठकों की बात है तो वह उनके मित्र हैं। उनके साथ मुलाकातें होती रहती हैं, लेकिन औपचारिक तौर पर अभी तक सियासी समझौते को लेकर बात नहीं हुई है।
मान ने कहा कि अगर आप के साथ समझौते की बात शुरू होती है तो इस पर साझा मोर्चा के अन्य घटक दलों के साथ विमर्श किया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार तय करने के संबंध में पीपीपी नेता ने कहा कि आगामी 15-20 फरवरी के बीच प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।