{"_id":"663a879960e2603f1f0dfb73","slug":"lok-sabha-elections-election-rallies-of-bjp-stalwarts-to-be-held-in-haryana-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : हरियाणा में होने वाली हैं भाजपा के दिग्गजों की चुनावी रैलियां, 12 मई से विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections : हरियाणा में होने वाली हैं भाजपा के दिग्गजों की चुनावी रैलियां, 12 मई से विशेष अभियान
Wed, 08 May 2024 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 01:27 AM IST
सार
10 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंडीगढ़ आएंगे। 12 मई को रैलियों का कार्यक्रम जारी होगा।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रोहतक लोकसभा क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह की रैली होगी। 10 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंडीगढ़ आएंगे। 12 मई को रैलियों का कार्यक्रम जारी होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी प्रदेश में रैली करेंगे। मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने नए बस स्टैंड के पास स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बराला ने बताया कि भाजपा की तरफ से पूरे प्रदेश में 11 और 12 मई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर विधायक व दूसरे नेता तक बूथ पर पार्टी का संकल्प पत्र लेकर जाएंगे। आम लोगों को बताया जाएगा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी व पार्टी देश के लिए क्या-क्या करेगी। यह भी बताएंगे कि कांग्रेस के राहुल गांधी संविधान से छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बातें की जा रही हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जाएंगे करनाल के बूथ पर
बराला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी 11 मई को पंचकूला में बूथ नंबर 132 और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में बूथ पर जाएंगे, जो तय होना बाकी है। प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा रोहतक के बूथ नंबर 132 और 133 पर जाएंगे। सुभाष बराला टोहाना के बूथ नंबर 142 143 व 144 पर जाएंगे। राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बादली के बूथ नंबर 80 और 81, एडवोकेट वेदपाल करनाल के रसूलपुर गांव के बूथ नंबर 46 पर जाएंगे। पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य सुधा यादव, पूर्व मंत्री और पार्टी के विधायक एक-एक बूथ पर जाएंगे। सभी की जिम्मेदारी तय की जा रही है।
विज्ञापन
...
बीरेंद्र को भाजपा ने जो सम्मान दिया, कांग्रेस में नहीं मिल सकता
बराला ने कहा कि भाजपा ने बीरेंद्र सिंह डूमरखां को पूरा मान-सम्मान दिया। उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जबकि कांग्रेस में इतने लंबे समय तक रहने के बावजूद उनकी उपेक्षा हुई। कांग्रेस में जाने के बाद बेटे को टिकट तक नहीं मिल सका। जो सम्मान भाजपा ने बीरेंद्र सिंह डूमरखां को दिया, वह कांग्रेस में नहीं मिल सकता। इस मौके पर एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर खरक, रोहतक लोकसभा के मीडिया प्रमुख अशोक खुराना भी मौजूद रहे।