फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Voter Helpline App to Know Location of Polling Booths

लोकसभा चुनाव: वोटर हेल्पलाइन एप बताएगा, पोलिंग बूथ पर भीड़ है या नहीं, सेल्फी दिलाएगी ईनाम

Mon, 15 Apr 2019 12:33 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Apr 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Voter Helpline App to Know Location of Polling Booths
सांकेतिक तस्वीर
वोटिंग के दिन पोलिंग बूथ पर भीड़ है या नहीं, इसके बारे में लोग घर बैठे ही जानकारी ले सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप इसमें मददगार साबित होगा। जिसे प्रत्येक बूथ के क्यूआर कोड से कनेक्ट किया गया गया है। साथ ही यह एप हर मतदाता से अटैच है। क्यूआर कोड मैनेजमेंट के जरिए बूथ पर लगी लाइनों और लोकेशन को चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइड से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


इससे आप किसी भी समय अपने बूथ की वास्तविक स्थिति का पता कर सकते हैं। यह पूरा सिस्टम स्पॉट माय ट्रेन की तर्ज पर काम करेगा। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव इस बार डिजिटल मोड में हो रहे हैं। इसके चलते चुनाव से जुड़ी तमाम जानकारियां वोटरों को आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर मिल जाएंगी।
विज्ञापन


क्यूआर सिस्टम से बूथ पर कितनी लंबी लाइन लगी है, कितने बजे तक कितना मतदान हो चुका है। अब मतदान का प्रतिशत क्या रहा है। ऐसी तमाम बातें वोटर घर बैठे जान सकेंगे। इस संदर्भ में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा का कहना है कि इलेक्शन पोर्टल तैयार किया गया है। पूरा सिस्टम निर्वाचन गतिविधियों की मॉनीटरिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग बताएगा बूथ पर वोटरों का मिजाज

मतदान केंद्र पर कितने लोग वोट करने आ चुके हैं, इस बात की जानकारी भी एप के जरिए मिल जाएगी। वोटर डेंसिटी मीटर इस एप में रहेगा, जिस पर ज्यादा भीड़ होने की जानकारी नजर आ जाएगी। ज्यादा भीड़ तो लाल रंग मीटर में दिखेगा। कम भीड़ पर हरा या नीला रंग नजर आ जाएगा। वोटर उस समय पर केंद्र में भीड़ देखकर वोट डालने जा सकेगा।

वोटर का सेल्फी प्वाइंट दिलाएगा पुरस्कार
इस पोर्टल व एप का सबसे बड़ा फायदा इस बार वोटरों को मिलेगा, क्योंकि निर्वाचन कार्यालय को वोट करने के बाद वोटर की सेल्फी फोटो चाहिए। इसके लिए एक सेल्फी आईडी दी जाएगी। यदि इस आईडी का उपयोग कोई दूसरा व्यक्ति सेल्फी भेजने के लिए करेगा, तो पहले वाले व्यक्ति को प्वाइंट मिलेंगे। जिसकी आईडी पर जितनी ज्यादा सेल्फी उसके प्वाइंट भी उतने ज्यादा होंगे। ज्यादा प्वाइंट वालों को बाद में पुरस्कार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed