फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, sunny deol nomination for gurdaspur with Bobby Deol and Dharmendra

लोकसभा चुनाव 2019: गुरदासपुर से सनी देओल कल करेंगे नामांकन, पिता धर्मेंद्र भाई बॉबी होंगे साथ

Sun, 28 Apr 2019 01:38 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 28 Apr 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, sunny deol nomination for gurdaspur with Bobby Deol and Dharmendra
सनी देओल - फोटो : ani
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पंजाब में गुरदासपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले वे एक रैली भी करेंगे। इस मौके पर भाई बॉबी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी लोकसभा क्षेत्र के इंचार्ज कमल शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इससे पहले पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी गुरदासपुर की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। शर्मा ने बताया कि सनी देओल की रैली सुबह दस बजे शुरू होगी।
विज्ञापन


इसमें विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मौजूद रहेंगे। गुरदासपुर के किसी नेता को टिकट न देने पर शर्मा ने कहा कि हलके में बेहद दमदार नेता हैं, लेकिन पार्टी अनुशासन में रहकर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अप्रैल को ज्वॉइन की थी भाजपा

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में सनी देओल ने भाजपा ज्वॉइन की थी। भाजपा ज्वॉइन करते ही सनी देओल ने कहा कि वे पार्टी और जनता के विकास के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और सौतेली मां हेमा मालिनी का राजनीति से पुराना नाता रहा है। धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी। वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी सांसद हैं।

बता दें कि 2017 में एक्टर विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट खाली हुई। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा की टिकट से विनोद खन्ना ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। विनोद खन्ना इस संसदीय सीट से 4 बार सांसद रहे। इसी सीट से कांग्रेस की सुखबंस कौर सर्वाधिक 5 बार सांसद रह चुकी हैं।

विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने स्वर्ण सलारिया को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने सलारिया को पराजित करके यह सीट छीन ली। अब बारी है लोकसभा चुनाव 2019 की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ यहां से उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed