फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, RSS Takes Over Election Responsibility in Chandigarh

चंडीगढ़ः आरएसएस ने संभाली लोकसभा चुनाव 2019 की जिम्मेदारी, घर-घर पहुंचाया जा रहा संदेश

Mon, 13 May 2019 01:39 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 13 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, RSS Takes Over Election Responsibility in Chandigarh
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस)
चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने संभाल ली है। संघ ने चुनाव में प्रचार के लिए दो स्तर की प्लानिंग तैयार की है। पहला, संघ का संदेश घर-घर पहुंचाना और दूसरा वोटिंग के दिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को पोलिंग बूथ तक ले जाना।
विज्ञापन


संघ की हर शाखा को 10 बूथ पर सर्वे की जिम्मेदारी भी दी गई है। बूथ सर्वे के आधार पर संघ कार्यकर्ता एक सूची तैयार कर रहे हैं कि इन बूथों पर कितने वोटर एक्टिव हैं। कौन-कौन वोटर शहर या देश से बाहर हैं। कौन वोटर किस विचारधारा का है। यह सर्वे रिपोर्ट संघ में उच्च स्तर तक जा रही है।
विज्ञापन


सीधे तौर पर मैदान में नहीं, किसे वोट दें...दूर से इशारा
सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पूर्व सैनिकों के एक कार्यक्रम में किरण खेर ने कहा था कि हर व्यक्ति को वोट देने के लिए पोलिंग बूथ तक लेकर आना है, यह नहीं सोचना कि हम जीत चुके हैं। खेर के अलावा संघ और भाजपा के कई नेता विभिन्न मंचों पर कह चुके हैं कि यह सोचकर घर नहीं बैठना है कि भाजपा चुनाव जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सोच का नुकसान भाजपा साल 2004 में झेल चुकी है। इसलिए संगठन का मुख्य फोकस 100 फीसदी वोटिंग पर है। संघ सीधे तौर पर किसी को समर्थन के लिए नहीं कह रहा, मगर संघ ने कुछ ऐसे सवाल तैयार किए हैं, जिनके जवाब मोदी का समर्थन देने की ओर इशारा करते हैं।

घर-घर पहुंचने की कोशिश

साल 2019 के चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए संघ ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ चला रहा हैं। अभियान के तहत स्वंयसेवक सार्वजनिक जगहों पर जाकर लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए सैकड़ों टीम बनाई गई है, जो लोगों को जागरूक कर रही हैं। इन्होंने एक पंपलेट तैयार किया है, जिसमें 100 फीसदी मतदान क्यों जरूरी है, इसके लिए कई प्वाइंट्स लिखे हैं।

हर पोलिंग बूथ तक बनाई है पहुंच
शत-प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य पूरा करने के लिए आरएसएस ने पोलिंग बूथ स्तर तक पहुंच बनाई है। इसके तहत विभिन्न वर्गों युवा, महिला, बुजुर्ग, व्यापारी, सामाजिक संगठन आदि के बीच मतदान को लेकर संवाद शुरू कर दिया है। इस संवाद में वोट की ताकत से लेकर देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed