फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Political Alliance in Haryana may be in aap, congress, jjp, losupa, bjp

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में सियासी गठबंधन हुए, तो रोमांचक होगा मुकाबला...बनेंगे नए समीकरण

Tue, 19 Mar 2019 03:10 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Mar 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Political Alliance in Haryana may be in aap, congress, jjp, losupa, bjp
ओमप्रकाश चौटाला
हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले कई सियासी दल गठबंधन के गणित से जीत की राह ढूंढ रहे हैं। यदि गठबंधन हो जाता है, तो प्रदेश में लोकसभा चुनाव रोमांचक हो जाएगा। राजनीतिक मामलों के जानकार जेएस नैन कहते हैं कि गठबंधन हो जाने के बाद इन दलों को कमतर नहीं आंका जा सकता और मुकाबला भी एकतरफा नहीं रहेगा। उनके अनुसार इस गठबंधनों से हर सीट पर नए समीकरण बनेंगे।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों को लगता है कि यदि वे गठबंधन के साथ इस चुनाव समर में उतरते हैं तो जीत उनके लिए आसान हो सकती है। लेकिन गठबंधन की ये संभावनाएं क्या गुल खिलाएंगी, वह फिलहाल भविष्य की गर्त में है। इस समय कई दल गठबंधन की सियासत के साथ आगे बढ़ने की पूरी जोर आजमाइश में जुट हुए हैं। गठबंधन की इस सियासत में एक पैंतरा दो दिन पहले इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला चल चुके हैं।
विज्ञापन


अपने अनुभव के बूते इनेलो सुप्रीमो ने एक तीर से दो निशाने साधते हुए एक पाती के जरिए भाजपा से गठबंधन करने के संकेत दिए हैं। पाती उनके पोते करण चौटाला ने सार्वजनिक की। उनका यह कदम अपना वजूद कायम रखने को जूझ रही इनेलो के लिए जहां ‘संजीवनी’ साबित होगी, वहीं यह गठबंधन जजपा और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। इसके साथ ही भाजपा को हरियाणा में और मजबूती दे सकता है। लेकिन अभी तक प्रदेश भाजपा के नेता इस ऑफर को मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आम आदमी पार्टी की कांग्रेस, जजपा से गठबंधन चाहती है

हरियाणा में अपनी किस्मत अजमाने उतरी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी चाहती है कि सूबे में वह जननायक जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े, ताकि भाजपा को पटकनी दी जा सके। आप से गठबंधन के लिए जजपा को तो ज्यादा परेशानी नहीं है, लेकिन जजपा इस गठबंधन में कांग्रेस को अपना भागीदार नहीं बनाना चाहती। उधर, दिल्ली में भी आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही हैं। यदि दिल्ली में यह गठबंधन हो गया तो हरियाणा में भी इस गठबंधन की संभावनाएं और प्रबल हो जाएंगी।

लोसुपा का बसपा से गठबंधन
भाजपा से बागी सांसद राजकुमार सैनी की नई पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) हरियाणा में बसपा से गठबंधन करने में कामयाब हो गई है। बसपा ने हाल ही में चौटाला कुनबे में दरार आने के बाद इनेलो का दामन छोड़ा है। लेकिन अब लोसुपा-बसपा के नेता चाहते हैं कि हरियाणा में इस गठबंधन को और मजबूत किया जाए। इसके लिए लोसुपा-बसपा जहां शिअद को भी गठबंधन का ऑफर दे चुकी है, वहीं लोसुपा हरियाणा में जजपा को भी अपना साथी बनाना चाहती है।

जजपा को इसके लिए न्योता भी दिया जा चुका है। लेकिन जजपा नेता दुष्यंत चौटाला कहते हैं कि इसके लिए जजपा की तीन सदस्यीय कमेटी बनी हुई है, वही गठबंधन से संबंधित हर फैसला लेगी। दूसरी ओर, हरियाणा शिवसेना ने भी चुनाव से पहले अपनी समान विचारधारा वाले दल को समर्थन देने का संकेत दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed