{"_id":"5ccaba10bdec2207881260fd","slug":"lok-sabha-elections-2019-navjot-sidhu-criticized-pm-narendra-modi-in-pawan-bansal-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू के तीखे बोल- कांग्रेस ने सुई से लेकर अंतरिक्ष यान बनाए और पीएम मोदी ने चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू के तीखे बोल- कांग्रेस ने सुई से लेकर अंतरिक्ष यान बनाए और पीएम मोदी ने चौकीदार
Thu, 02 May 2019 03:10 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 May 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पंजाब में कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा।
कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल के समर्थन में सेक्टर-22 में आयोजित चुनावी सभा में सिद्धू ने कहा कि ‘मोदी जी! जब आपका जब जन्म हुआ था तो बाबा साहेब ने संविधान बना दिया था। जब आप घुटनों के बल चलना सीखे होंगे तो पंडित जी ने इसरो स्थापित कर दिया था।
यही नहीं जब 2002 में गोधरा हुआ तो दिल्ली में मेट्रो ट्रेन दौड़ रही थी और आप कहते हैं कांग्रेस ने 70 वर्ष में क्या किया! कांग्रेस ने 70 वर्ष में सूई से लेकर अंतरिक्ष यान बना दिया। आप ने क्या किया, पांच वर्ष में केवल चौकीदार बनाए। कांग्रेस शहादत देने वालों की पार्टी है। जब आप आडवाणी के नहीं हुए तो फिर किसी और के क्या होंगे।’

केवल वादा किया, निभाया नहीं
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मोदी ने देश की जनता से केवल वादा किया, निभाया एक भी नहीं। उन्होंने मोदी को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि मोदी से वह किसी भी गली में बहस को तैयार हैं। अगर आप बहस में जीत गए तो सिद्धू राजनीति छोड़ देगा। उन्होंने आगे कहा कि चौकीदार तो अमीरों के घर के बाहर खड़ा होता है, किसानों के पास नहीं।
इस दौरान चुटीले अंदाज और शेरो शायरी में माहिर सिद्धू की एक-एक बात पर लोग तालियां बजाते रहे और नारे लगाते रहे। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को पिता समान बताया और लोगों से अपील की कि आपका युवा जोश और बंसल का होश शहर को ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने मंच से कहा कि अलगे सप्ताह राहुल गांधी या प्रियंका गांधी चंडीगढ़ आएंगे।
जागते रहो नहीं चौकीदार भागते रहो
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जो लोग अपने आप को चौकीदार कह रहे हैं, वे जागते रहो की जगह भागते रहो कह रहे हैं। उन्होंने सभा में ‘चौकीदार चोर है’ का नारा भी लगवाया। सिद्धू ने कहा कि चीन समुद्र में रेललाइन बना रहा है। अमरीका मंगल पर जीवन तलाश कर रहा है। रुस रोबोटिक सेना तैयार कर रहा है और भारत चौकीदार बना रहा है, वह भी चोर।
उन्होंने कहा कि ‘दुकान पकौड़ों की और संगत भगोड़ों की’ वाली स्थिति हो गई है। मोदी की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते हुए सिद्धू ने कहा कि मोदी मुद्दों से भगोड़े हो गए हैं। भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है और मोदी फौज के नाम पर और एक फौजी मोदी के खिलाफ वोट मांग रहा है।

नवजोत सिद्धू के सियासी तीर
- सिद्धू ने सेना के नाम पर वोट मांगने पर मोदी को ललकारते हुए कहा कि फौज जंग लड़ने के लिए है। आप सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
- उन्होंने मोदी पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि ‘न खाने दूंगा, न खाऊंगा’ का नारा देने वाले वाह रे मेरे झूठे लल्ला, बताओ अंबानी को करोड़ों रुपये किसने दिए।
- सिद्धू ने कहा कि ‘न राम मिला न, रोजगार मिला, हर गली में मोबाइल चलाता बेरोजगार मिला’
- सिद्धू ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 के पहले तो देश था ही नहीं। बस एक रेलवे स्टेशन था और एक चाय की दुकान थी। 2014 में मोदी ने खोदकर हिंदुस्तान को निकाला था।
- सिद्धू ने अपने आप को स्वतंत्रता सेनानी का बेटा कहते हुए कहा कि एक स्वतंत्रता सेनानी का बेटा कह रहा है कि 2014 में गंगा के लाल बनकर आए थे और 2019 में राफेल के दलाल बनकर जाओगे। उन्होंने कहा कि जो राफेल की फाइल महफूज नहीं रख सकता, वह देश को क्या महफूज रखेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि 10 रुपये का सामान खरीदते हो तो बिल मांगो। जब राफेल का बिल मांगा जाता है तो खुद बिलबिला जाते हैं।