फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha elections 2019, Lok Sabha elections results on May 23

पहले होशियारपुर, अंत में अमृतसर का आएगा चुनाव परिणाम, 21 जगहों पर होगी मतगणना

Wed, 22 May 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019, Lok Sabha elections results on May 23
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

 पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम 23 मई को शाम छह बजे तक घोषित हो जाएंगे। होशियार संसदीय सीट का चुनाव परिणाम सबसे पहले आ जाएगा जबकि आखिरी नतीजा अमृतसर संसदीय सीट का रह सकता है। होशियारपुर सीट पर सबसे कम 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि अमृतसर सीट पर सबसे ज्यादा 30 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वोटों की गिनती राज्य में 21 विभिन्न स्थानों पर बनाए गए काउंटिंग सेंटरों में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि हर सीट पर पांच-पांच बूथों की वीवीपैट पर्चियों की गिनती का काम भी होना है इसलिए फाइनल परिणाम घोषित करने में कुछ अधिक समय लग सकता है। फिर भी होशियारपुर में कम प्रत्याशी होने के चलते मतगणना का काम जल्दी पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


सुरक्षा के तीन घेरे 
डा. राजू ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट को तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। सुरक्षा घेरे में पहला चक्र केंद्रीय सशस्त्र बलों का, दूसरा राज्य सशस्त्र पुलिस का और तीसरा सिविल पुलिस का है। पंजाब पुलिस निदेशालय ने विभिन्न मतगणना केंद्रों के लिए पंजाब सशस्त्र पुलिस बटालियन के 2925 पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया है। आईजी लॉ एंड आर्डर की ओर से सोमवार को यह आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हैं काउंटिंग सेंटर 
आनंदपुर साहिब: गढ़शंकर, बंगा, नवांशहर, बलाचौर के वोटों की गिनती दोआबा पॉलिटेक्निक कॉलेज चोकरां (राहों) में, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, चमकौर साहिब के वोटों की गिनती गवर्नमेंट कॉलेज रूपनगर में और खरड़ व एसएएस नगर के वोटों की गिनती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनीमाजरा खरड़ में होगी।

फतेहगढ़ साहिब: बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह व अमरगढ़ के वोटों की गिनती श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब में, खन्ना के वोटों की गिनती जीएनई पॉलिटेक्निक कॉलेज लुधियाना में, समराला के वोटों की गिनती गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना में, साहनेवाल व रायकोट के वोटों की गिनती गुरु नानक देव पॉलिटेक्निक कॉलेज गिल रोड लुधियाना में, पायल के वोटों की गिनती गुरु नानक देव पॉलिटेक्निक कॉलेज लुधियाना में होगी।


पटियाला: नाभा के वोटों की गिनती गवर्नमेंट आईटीआई नजदीक पीआरटीसी वर्कशॉप पटियाला में, पटियाला रूरल के वोटों की गिनती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर गर्ल्स पटियाला में, राजपुरा, डेराबस्सी व घनौर के वोटों की गिनती पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में, सनौर के वोटों की गिनती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर गर्ल्स एसएसटी नगर राजपुरा रोड पटियाला में, पटियाला के वोटों की गिनती थापर यूनिवर्सिटी पटियाला में और समाना व शुतराना के वोटों की गिनती जिम्नेजियम हाल पोलो ग्राउंड पार्ट-1 एंड पार्ट-2 पटियाला में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed