{"_id":"5cce8958bdec22076019d3a5","slug":"lok-sabha-elections-2019-gurdaspur-candidate-sunny-deol-in-church-for-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल पहुंचे चर्च, किया चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल पहुंचे चर्च, किया चुनाव प्रचार
Sun, 05 May 2019 02:20 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 05 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
सनी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने भी पूरा जोर लगा रखा है। रविवार को वे गुरदासपुर में कादियां इलाके में स्थित एक चर्च में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना की और समर्थकों से बातचीत की। उन्होंने चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। लोगों ने भी यहां उनका जोरदार स्वागत किया। अपने चहेते एक्टर को देखकर सभी उत्साहित हो गए।
माना जा रहा है चर्च पहुंचकर सनी देओल ईसाई समुदाय के वोट बैंक को अपनी तरफ करना चाहते हैं। यहां से आम आदमी पार्टी ने ईसाई चेहरा पीटर मसीह चीदा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को इस सीट पर टिकट दिया है। हाल ही में सनी देओल भाजपा में शामिल हुए थे, इसके बाद पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर सीट से मैदान में उतार दिया।

Punjab: Actor-turned-politician and BJP candidate from Gurdaspur, Sunny Deol visits a church in the constituency. pic.twitter.com/ul0MRveXiw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 5, 2019