{"_id":"5cd91b62bdec2207801a5f54","slug":"lok-sabha-elections-2019-election-commission-chandigarh-notice-to-bjp-candidate-kirron-kher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा प्रत्याशी किरण खेर मुश्किल में, चुनाव आयोग ने फिर भेज दिया है नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा प्रत्याशी किरण खेर मुश्किल में, चुनाव आयोग ने फिर भेज दिया है नोटिस
Mon, 13 May 2019 12:54 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग चंडीगढ़ ने कांग्रेस द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद रविवार को भाजपा प्रत्याशी किरण खेर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिकायत में बताया गया है कि किरण खेर की ओर से 11 मई को सेक्टर-29 के एक पार्क में भाजपा और नरेंद्र मोदी के पक्ष में नाबालिगों के माध्यम से चुनाव प्रचार किया गया।
इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। यह चुनाव आचार संहिता उल्लंघन है। इससे पूर्व में खेर तीन बार नोटिस जारी हो चुका है। दो में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है जबकि एक का जवाब उन्होंने आज (रविवार) को ही दिया है। कांग्रेस के वकील पंकज चांद गोठिया ने शनिवार की देर शाम को शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 मई को भाजपा के जिला प्रवक्ता नरेश अरोड़ा को बच्चों की मदद से भाजपा, नरेंद्र मोदी और किरण खेर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते देखा गया।
बच्चे स्थानीय भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के पोस्टर पकड़े हुए थे। वह भाजपा और नरेंद्र मोदी के पक्ष में बच्चों का मार्गदर्शन करते और नारे लगाते देखे गए। शिकायत मिलने के बाद आयोग ने सांसद को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है। इस संदर्भ में निर्वाचन कार्यालय के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेकर किरण ख्ेार को नोटिस जारी किया गया है।

किरण खेर ने आयोग को भेजा जवाब
चुनाव आयोग के नोटिस का रविवार को भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने जवाब भेज दिया। जवाब में उन्होंने लिखा है कि वीडियो में कार्यकर्ताओं का चेहरा भी साफ नहीं दिख रहा है और न ही कोई नारेबाजी कर रह है। खेर ने आयोग से कहा कि इसके साथ ही समर्थकों से धार्मिक स्थल पर चुनाव प्रचार नहीं करने और मफलर नहीं पहन कर जाने के लिए कह दिया गया है।
साथ ही अपने जवाब में किरण खेर ने लिखा है कि वीडियो से स्पष्ट नहीं है कि कार्यक्रम किसका है। फिर भी अगर आयोग को कुछ लगता तो उन्हें इसके लिए खेद है। बता दें कि बीते रोज चुनाव आचार संहिता कमेटी की ओर से किरण खेर को नोटिस जारी किया गया था। इसमें लिखा था कि भाजपा प्रत्याशी के फेवर में सेक्टर-52 के मंदिर में एक सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने गले में मफलर डाल रखे थे और भाजपा के बिल्ले भी लगा रखे थे। मंदिर में माइक व स्पीकर भी लगाए गए थे जो आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन है। इस शिकायत पर खेर ने रविवार को आयोग के समक्ष अपना पक्ष रख दिया है।