{"_id":"5cb2ec4cbdec221428363b6e","slug":"lok-sabha-elections-2019-chaudhary-birender-singh-offers-to-resign-from-the-cabinet-and-rajya-sabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिकट मिलते ही आईएएस बृजेंद्र सिंह ने मांगा वीआरएस, बीरेंद्र सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट मिलते ही आईएएस बृजेंद्र सिंह ने मांगा वीआरएस, बीरेंद्र सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश
Sun, 14 Apr 2019 02:27 PM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए टिकट मिलते ही बृजेंद्र सिंह ने वीआरएस मांग लिया है। वहीं पिता बीरेंद्र सिंह ने भी इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है। बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को भाजपा की ओर से हिसार से मैदान में उतारा गया है। बृजेंद्र आईएएस ऑफिसर हैं। चुनाव टिकट मिलते ही बृजेंद्र ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है।
वहीं बृजेंद्र के पिता केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने राजनीति ने रिटायर होने का फैसला लिया है और इसके लिए वे अपने सभी पदों से इस्तीफा देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा हाईकमान को पत्र लिख दिया है। कहा जा रहा है कि परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिए बीरेंद्र सिंह ने इस्तीफे का दांव चला है। बीरेंद्र सिंह इस समय कैबिनेट में मंत्री और राज्यसभा सदस्य हैं।
विज्ञापन
वहीं बृजेंद्र के पिता केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने राजनीति ने रिटायर होने का फैसला लिया है और इसके लिए वे अपने सभी पदों से इस्तीफा देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा हाईकमान को पत्र लिख दिया है। कहा जा रहा है कि परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिए बीरेंद्र सिंह ने इस्तीफे का दांव चला है। बीरेंद्र सिंह इस समय कैबिनेट में मंत्री और राज्यसभा सदस्य हैं।
विज्ञापन
Chaudhary Birender Singh (in file pic) offers to resign from the cabinet and Rajya Sabha to party president Amit Shah as his son Brijendra Singh gets ticket to contest Lok Sabha elections from Haryana's Hisar. pic.twitter.com/BwjKH0Vs6h
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 14, 2019
बीरेंद्र सिंह बोले...
इस्तीफे के पेशकश करते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब भाजपा चुनाव के लिए मैदान में उतरती है, तो वह राजवंशीय शासन का विरोध करती है। इसलिए मैंने सोचा कि अगर मेरे बेटे बृजेंद्र को चुनाव टिकट मिलता है तो मैं राज्यसभा और केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही राजनीति से रिटायरमेंट ले लूंगा। अब टिकट मिल गया है, इसलिए मैंने अमित शाह को पत्र लिख दिया है। अब पार्टी जो फैसला करे, मैं तैयार हूं।
Union Min Chaudhary Birender Singh: When BJP goes for elections...they're against dynastic rule, so I thought it proper that if my son gets nomination I should resign from RS & Ministership. So I've written to Amit Shah ji, that I leave it to party, forthwith I'm ready to resign pic.twitter.com/mcVO6JXc1O
— ANI (@ANI) April 14, 2019