फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, CCTV Camera on Punjab Rajasthan Border for Security

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव में पंजाब-राजस्थान सीमा पर रहेगी चौकसी, नाके और सीसीटीवी कैमरे

Fri, 05 Apr 2019 02:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 05 Apr 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, CCTV Camera on Punjab Rajasthan Border for Security
सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान और पंजाब की अंतर्राज्यीय सीमा पर कड़ी चौकसी रहेगी। नाके लगेंगे और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सीमा के दोनों तरफ के निकटवर्ती जिलों के प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुई, जिसमें चुनाव के दौरान धन-बल, ड्रग्स और दोहरे मतदाताओं से निपटने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक हिलोरी ने कहा कि बेहतर समन्वय से चुनाव के दौरान असमाजिक तत्वों की हरकतों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजस्थान में छह मई को मतदान के दिन पंजाब पुलिस अंतर्राज्यीय सीमा पर पूर्ण रूप से चौकसी रखी जाए, जबकि पंजाब में 19 मई को मतदान के दिन अंतर्राज्यीय सीमा पर राजस्थान प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहेगा। बैठक में मुक्तसर के उपायुक्त अरविंद कुमार ने बेहतर तालमेल के साथ चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों से सावधानीपूर्वक निपटने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं को प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा।
विज्ञापन


अंतर्राज्यीय सीमाओं पर दोनों राज्यों को जोड़ने वाले सभी कच्चे व पक्के रास्तों पर नाके लगाकर कड़ी चैकिंग की जायेगी। सभी नाका स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये उच्च अधिकारियों द्वारा निगरानी रखी जायेगी। मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। फाजिल्का के उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब और राजस्थान में दोहरे मतदाताओं की पहचान की जा रही है। अगर किसी मतदाता का वोटर आई कार्ड दोनों तरफ का पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी का दोहरा वोट बना हुआ है, तो वह मतदान से पहले अपना एक जगह से वोट कटवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed