फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Capt Amarinder Singh rally in Patiala

कैप्टन बोले- नवजोत कौर को टिकट न मिलने पर मेरी कोई भूमिका नहीं, बंसल बेहतर उम्मीदवार

Fri, 17 May 2019 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Capt Amarinder Singh rally in Patiala
 मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को चंडीगढ़ से टिकट न मिलने के पीछे मेरी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू को अमृतसर और बठिंडा से टिकट का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

विज्ञापन

 

कैप्टन गुरुवार रात पटियाला के त्रिपड़ी और किला चौक में अपनी पत्नी परनीत कौर के हक में आयोजित चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।  

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि टिकट का बंटवारा दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से किया गया था। इतना जरूर है कि उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू के चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने का आवेदन नहीं लिया था, क्योंकि चंडीगढ़ पंजाब के अधीन नहीं था और उनका चंडीगढ़ से उम्मीदवार के चयन में कोई रोल नहीं था। जब हाईकमान ने उनसे पूछा, तो उन्होंने पवन बंसल को बेहतर उम्मीदवार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, तो वह जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री और विधायक चुनावों के दौरान पंजाब में कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार होंगे। 


वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि कांग्रेस चुनाव में बेहद अच्छा प्रदर्शन करेगी। सीएम ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के उस बयान, बेअदबी के मामले के आरोपियों का नाश हो जाएगा, पर कहा कि फिर तो आरोपियों के तौर पर बादल परिवार का ही नाश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed