फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP May Give Election Ticket to MP's Wife in Haryana

लोकसभा चुनाव 2019: करनाल-अंबाला से सांसदों की पत्नियों को मिल सकता टिकट, कई नामों पर चर्चा

Tue, 19 Mar 2019 03:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Mar 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP May Give Election Ticket to MP's Wife in Haryana
भाजपा नेता कलराज मिश्र, फाइल फोटो
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 के टिकट फाइनल करने के लिए भाजपा ने मैराथन बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सांसदों की पत्नियों को टिकट दिए जा सकते हैं। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के निवास पर लोकसभा चुनाव समिति की लगभग चार घंटे तक बैठक हुई। इसमें करनाल और अंबाला लोकसभा सीट से मौजूदा सांसदों की पत्नियों को टिकट देने पर विचार किया गया।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों के अनुसार, अभी तक गुरुग्राम से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और फरीदाबाद सीट से केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का टिकट पक्का माना जा रहा है। बाकी आठ सीटों पर भाजपा नए चेहरे उतारने की तैयारी में है। करनाल व कुरुक्षेत्र के सांसदों का पत्ता कटने वाला है, क्योंकि करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा। कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी भाजपा से नाता तोड़ चुके हैं। हिसार व सिरसा में नए चेहरों को उतारा जाएगा। रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को घेरने के लिए भाजपा सशक्त उम्मीदवार तलाश रही है।
विज्ञापन


बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, सह प्रभारी विश्वास सांरग ने एक-एक सीट पर दावेदारों के नामों पर चर्चा की। भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ ही प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ ने अपनी पसंद के नाम चुनाव समिति को बताए। केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह, कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी, सांसद रतन लाल कटारिया, कैबिनेट मंत्री ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से किसके नाम की चर्चा हुई

अंबाला लोकसभा सीट पर पार्टी सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को टिकट देना चाहता है, मगर रतनलाल कटारिया खुद टिकट चाह रहे हैं। बंतो को टिकट देने के पीछे महिलाओं को तरजीह देना मकसद है।

करनाल सीट पर डॉ. अरविंद शर्मा के नाम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। मौजूदा भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा की पत्नी किरण चोपड़ा के नाम पर विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्र प्रकाश कथूरिया, पानीपत के भाजपा नेता संजय भाटिया और जाट नेता चौ. वेदपाल के नामों पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के नाम पर जब चर्चा नहीं हुई।

सिरसा सीट पर पार्टी पूर्व आईआरएस अधिकारी सुनीता दुग्गल को चुनाव लड़ाना चाहती है। गायक हंसराज हंस का नाम दूसरे नंबर पर है।

हिसार सीट पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह, खुद बीरेंद्र सिंह, कैप्टन अभिमन्यु, सोनाक्षी फोगाट के नामों पर मंथन किया गया।

कुरुक्षेत्र सीट पर राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, डॉ. पवन सैनी व हरपाल सिंह चीका के नामों पर विचार-विमर्श हुआ है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर वर्तमान भाजपा सांसद धर्मबीर व पूर्व सांसद सुधा यादव प्रमुख दावेदार हैं।

सोनीपत सीट से भी केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह का नाम चल रहा है। मौजूदा सांसद रमेश कौशिक भी प्रबल दावेदार हैं। चेयरमैन कृष्णा गहलावत का नाम भी चर्चा में है।

रोहतक लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को उतारने की तैयारी चल रही है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के नाम पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। फिल्म अभिनेता सन्नी देओल का नाम भी यहां से चर्चा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed