फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Amar Ujala Voter Awareness Campaign, oath ceremony at Bhavan Vidyalaya

#VoteKaro: अमर उजाला मतदान जागरूकता कार्यक्रम में 1200 विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

Wed, 08 May 2019 04:06 PM IST
खुशबू गोयल रीतिका पठानियां, अमर उजाला, पंचकूला
रीतिका पठानियां, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 May 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Amar Ujala Voter Awareness Campaign, oath ceremony at Bhavan Vidyalaya
शपथ लेते स्कूली बच्चे
अमर उजाला मतदान जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बुधवार को सेक्टर 15 स्थित भवन विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर चीफ इलेक्शन ऑफिसर राजीव रंजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एडीसी उतम सिंह, डीसी बालकर सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया, ईओ आशुतोष राजन, डिप्टी ईओ डॉ. इंदरजीत सिंह व स्कूल प्रिंसिपल गुलशन कौर भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत लैंप लाईटिंग से की गई। इस दौरान सीबीएसई दसवीं के रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने वाले हितेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने स्टूडेंट्स को व सभागार में उपस्थित लोगों को मतदान करने और कम से कम पांच लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में 1200 से अधिक स्टूडेंट्स उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

बलकार सिंह ने बताया कि 2014 के चुनाव में विधानसभा क्षेत्र कालका से 71% और पंचकूला से 63% वोटिंग हुई थी। इससे यह साबित होता है कि शहरी क्षेत्र के लोग ग्रामीणों के मुकाबले कम वोटिंग करते हैं। इसलिए उन्होंने स्टूडेंट्स से अपील की कि वह जायदा से जायदा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें, ताकि इस बार पंचकूला से ज्यादा से ज्यादा मतदान हो।

वहीं सीनियर चीफ इलेक्शन ऑफिसर राजीव रंजन ने बताया कि मतदान करते वक्त जनता कैसे बहस कर सकती है और उन्हें कैसे समझाया जा सकता है। वही प्रिंसिपल गुलशन कौर ने आश्वासन दिया कि उनका स्टाफ वोट जरुर करेगा और स्टूडेंट्स के साथ साथ स्टाफ भी कम से कम पांच लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed