{"_id":"5cce7f70bdec2207066c9043","slug":"lok-sabha-elections-2019-aap-mla-punjab-amarjeet-singh-sandoa-joins-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में 'आप' को लगा एक और झटका, विधायक संदोआ कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में 'आप' को लगा एक और झटका, विधायक संदोआ कांग्रेस में शामिल
Sun, 05 May 2019 11:46 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 05 May 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
अमरजीत सिंह संदोआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आप को एक हफ्ते के भीतर शनिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा, जब रूपनगर से आप विधायक अमरजीत सिंह संदोआ कांग्रेस में शामिल हो गए। बीते 29 अप्रैल को आप के मानसा से विधायक नाजर सिंह मनशइया भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि उसके तुरंत बाद आप के विधायकों ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर शक्ति प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पार्टी के दरकने का सिलसिला थम नहीं सका है।
पार्टी में संदोआ का स्वागत करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के पलायन की लहर के परिणामस्वरूप कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिली है, जो बीते दो वर्षों में उनकी सरकार के शानदार प्रदर्शन का स्पष्ट समर्थन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली और पार्टी की राज्य शाखा में अराजकता विधायकों को घुटन महसूस करवा रही है और कांग्रेस में आने को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि संदोआ के शामिल होने से रूपनगर में कांग्रेस की संभावनाओं को और बल मिलेगा, जहां मनीष तिवारी उनके उम्मीदवार हैं। कैप्टन ने संदोआ को चुनाव में जमीनी स्तर पर तिवारी की मदद करने को कहा।