{"_id":"5cd71746bdec2207186a551f","slug":"lok-sabha-elections-2019-6th-phase-voting-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 69.74 फीसदी मतदान, कुरुक्षेत्र में हार्ट अटैक से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 69.74 फीसदी मतदान, कुरुक्षेत्र में हार्ट अटैक से एक की मौत
Mon, 13 May 2019 01:38 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
बूथ पर मतदान करने पहुंचे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17वीं लोकसभा के लिए आज 12 मई दिन रविवार को हरियाणा में 223 प्रत्याशियों का इम्तिहान हो रहा है। वोटिंग चल रही है और बूथों पर लंबी लाइनें लगी हैं, पल-पल के लाइव अपडेट और रुझान यहां देखें...
प्रदेश के करीब 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 896 मतदाता मतदान कर रहे हैं। वोटिंग सुबह ठीक सात बजे शुरू हो गई थी और शाम छह बजे तक चली। मतगणना 23 मई को होगी। शाम छह बजे मतदान केंद्रों पर जितने भी मतदाता लाइन में लगे होंगे, उन्हें वोट डालने के लिए अतिरिक्त समय मिला।
विज्ञापन
प्रदेश के करीब 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 896 मतदाता मतदान कर रहे हैं। वोटिंग सुबह ठीक सात बजे शुरू हो गई थी और शाम छह बजे तक चली। मतगणना 23 मई को होगी। शाम छह बजे मतदान केंद्रों पर जितने भी मतदाता लाइन में लगे होंगे, उन्हें वोट डालने के लिए अतिरिक्त समय मिला।
विज्ञापन
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि छठे चरण के तहत हरियाणा में मतदान के लिए 19433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 5502 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में और 13931 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। मतदान के दिन पहली बार आकस्मिक हवाई प्रबंध के लिए हेलीकॉप्टर तैयार रखा गया है। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 97 लाख 16 हजार 516 पुरुष मतदाता, 83 लाख 40 हजार 173 महिला मतदाता और 207 ट्रांसजेडर मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 5 हजार 859 सर्विस वोटर व 104534 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं।
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए, हरियाणा की सीमा से सटे पंजाब के क्षेत्र में स्थित दुकानों और अन्य संस्थानों में काम करने वाले कामगारों, जिनके वोट हरियाणा राज्य में बने हैं, अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए पंजाब सरकार ने 12 मई रविवार को उक्त दुकानों व संस्थानों में वेतन सहित अवकाश का एलान किया है।
223 उम्मीदवारों में 11 महिला उम्मीदवार हैं। 6 लोकसभा सीटों से 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। नामांकन पत्रों के वापस लेने के उपरांत ही प्रदेश की 10 सीटों पर 223 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। चुनाव आयोग हरियाणा के 1020 बूथों पर वेबकास्टिंग भी कराएगा। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए 2631 व्हील चेयर व 9911 वॉलंटियर अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक व बेझिझक मतदान करें।
हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फरीदाबाद, रोहतक, करनाल, गुरुग्राम, हिसार, महेंद्रगढ़ और भिवानी शामिल हैं। हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही चुनाव में मुख्य मुकाबला है। इनके अलावा इंडियन नेशनल लोक दल, हरियाणा जनहित कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, शिरोमणि अकाली दल भी हैं। वहीं इस बार दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी(जजपा), अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी(आप) और राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी(लोसुपा) भी मैदान में हैं। जजपा और आप एक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव 2019 लड़ रही हैं।
ठीक सात बजे वोटिंग शुरू हो गई। दिन निकलते ही बूथों पर लगने लगी लाइनें। यमुनानगर में 6:30 बजे आकर लाइन में लगे मतदाता, वोटिंग को लेकर देखने को मिला भारी उत्साह। कुरुक्षेत्र में भी बूथों पर लंबी लाइनें लगी हैं। वहीं भिवानी में लोग परिवार सहित मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। सोनीपत में वोट डालने के लिए डीसी भी लाइन में नजर आए।
लगभग सवा लाख अधिकारी-कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से चुनाव ड्यूटी पर हैं। 82754 पोलिंग स्टाफ, 9911 पीडब्ल्यूडी वॉलंटियर्स, 9227 माइक्रो ऑर्ब्जवर, 1634 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 900 जोनल मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 7760 ड्राइवर सहित वाहन, जिला निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों के साथ लगभग 10737 स्टाफ व 2000 अतिरिक्त कर्मचारी चुनावी डयूटी में लगाए गए हैं। 537 फ्लाइंग स्कवॉड टीमें मतदान कार्य के लिए लगाई गई हैं।
टोल फ्री नंबर-1950 पर भी 128 कर्मचारी डयूटी पर हैं। चुनाव के लिए 22819 कंट्रोल यूनिट, 44374 बैलेट यूनिट और 24451 वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। शांतिपूर्ण और घटना मुक्त चुनाव करवाने के लिए 67,000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं। विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 95 कंपनियों को तैनात किया गया है।
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से 18, कुरुक्षेत्र से 24, सोनीपत से 29, भिवानी- महेंद्रगढ़ से 21, गुरुग्राम से 24, सिरसा से 20, हिसार से 26, करनाल से 16 और फरीदाबाद से 27 उम्मीदवार चुनाव लडे़ंगे। इस लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 29 तथा करनाल से सबसे कम 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और गुरुग्राम संसदीय क्षेत्रों में एक-एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया। करनाल सीट पर पांच उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया।
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुए थे। 10 अप्रैल 2014 को तीसरे चरण में यहां वोट डाले गए थे। चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को 07, इंडियन नैशनल लोक दल को 02 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत हासिल हुई थी।
हरियाणा में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार मतदान के दिन केवल एक ही गाड़ी इस्तेमाल कर सकेंगे। उम्मीदवार का चुनावी एजेंट भी लोकसभा क्षेत्र में केवल एक गाड़ी का ही प्रयोग कर सकता है। चुनावी एजेंट व कार्यकर्ताओं को लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी एक गाड़ी को प्रयोग करने की अनुमति है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्र जीत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार गाड़ी में ड्राइवर सहित 5 लोगों से ज्यादा के बैठने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवार या उसके चुनाव एजेंट के उपयोग के लिए आवंटित वाहन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रयोग नहीं किया जाएगा।
यमुनानगर, पंचकूला, फरीदाबाद, चरखी दादरी, कोसली, भिवानी महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ क्षेत्रों में कई बूथों पर मतदाओं को मतदान समय से शुरू न होने और मशीन में खराबी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। पानीपत के बापौली में ईवीएम खराब होने से आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। भिवानी के बहल में राजकीय स्कूल के बूथ नंबर 131 पर ईवीएम में खराबी आई। पंचकूला बूथ नंबर 73 की ईवीएम खराब। सेक्टर 8 के डीएवी स्कूल के बूथ पर भी ईवीएम खराब। कुरुक्षेत्र के लाडवा के गांव मुरादनगर मे मशीन खराब होने से मतदान बाधित हुआ। भिवानी के हालुवासिया स्कूल में वोटिंग करीब आधा घंटा लेट हुई। फतेहाबाद के जाखल में बनाए गए बूथ नंबर 10 में मतदान समय पर शुरू नहीं हुआ। सोनीपत में सीआरए कॉलेज के बूथ पर ईवीएम ख़राब।
मतदान को लेकर यमुनानगर प्रशासन की तमाम तैयारियां अधूरी नजर आईं। यमुनानगर में लगभग एक दर्जन जगह पर ईवीएम खराब होने की सूचनाएं मिली, जिन्हें बदला गया। बैकअप के लिए जीपीएस से लैस गाड़ियों में ईवीएम रखी गई हैं, जिनकी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग हो रही है। यमुनानगर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हरिप्रसाद कॉलोनी में बनाए गए पोलिंग स्टेशन नंबर 86 में केवल एक ही वोट डाला था कि मशीन खराब हो गई। यहां 8:15 बजे तक कोई वोट नहीं डाल पाया। यहां मतदाताओं की भारी भीड़ है और लोगों में रोष बना हुआ है।
कुरुक्षेत्र में कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। थानेसर शहर के जोशीयान मोहल्ला के बूथ नंबर 83 गांव बाहरी के बूथ नंबर 33 ,34 और 35 पर डीएवी मशीन खराब हुई, जबकि गांव बारना के बूथ नंबर 165 और लाडवा के बूथ नंबर 126, 128 और 130 पर भी ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान देने से शुरू हुआ। लाडवा के बूथ नंबर-128 पर 8 मिनट की देरी से बूथ नंबर 126 पर एक घंटा 22 मिनट की देरी से और बूथ नंबर 130 पर 15 मिनट की देरी से मतदान शुरू हो सका। वहीं गांव बारना के बूथ नंबर 165 पर अभी भी मतदान शुरू नहीं हुआ और मतदाता वापिस लौटे।
पहले दो घंटे में नौ बजे तक...
- अंबाला लोकसभा में 6.71 प्रतिशत मतदान हुआ।
- कुरुक्षेत्र लोकसभा में 10.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
- सिरसा लोकसभा में 10.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
- हिसार लोकसभा में 11.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
- करनाल लोकसभा में 8.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
- सोनीपत लोकसभा में 10.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
- रोहतक लोकसभा में 8.77 प्रतिशत मतदान हुआ।
- भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा में 10.43 प्रतिशत मतदान हुआ।
- गुरुग्राम लोकसभा में 7.26 प्रतिशत मतदान हुआ
- फरीदाबाद लोकसभा में 6.07 प्रतिशत मतदान हुआ
- अंबाला लोकसभा में 6.71 प्रतिशत मतदान हुआ।
- कुरुक्षेत्र लोकसभा में 10.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
- सिरसा लोकसभा में 10.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
- हिसार लोकसभा में 11.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
- करनाल लोकसभा में 8.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
- सोनीपत लोकसभा में 10.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
- रोहतक लोकसभा में 8.77 प्रतिशत मतदान हुआ।
- भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा में 10.43 प्रतिशत मतदान हुआ।
- गुरुग्राम लोकसभा में 7.26 प्रतिशत मतदान हुआ
- फरीदाबाद लोकसभा में 6.07 प्रतिशत मतदान हुआ
सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर ने भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल पर पैसे बांटने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हार की बौखलाहट से भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। अशोक तंवर ने प्रशासन से लिखित में शिकायत देने की भी बात कही।
फरीदाबाद में जवाहर कॉलोनी के होली चाइल्ड स्कूल में ईवीएम खराब होने से मतदाताओ को वापस भेजा जा रहा है। कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम खराब होने या चालू नही होने से 8 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सकता था। सारन स्कूल में मतदान शुरू न होने के कारण हंगामा हुआ।
11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत...
अंबाला....18.22
कुरुक्षेत्र....23.81
सिरसा.....22.71
हिसार.....27.09
करनाल...20.91
सोनीपत...20.92
रोहतक....18.31
भिवानी-महेंद्रगढ़...25.24
गुरुग्राम.....22.69
फरीदाबाद...22.09
अंबाला....18.22
कुरुक्षेत्र....23.81
सिरसा.....22.71
हिसार.....27.09
करनाल...20.91
सोनीपत...20.92
रोहतक....18.31
भिवानी-महेंद्रगढ़...25.24
गुरुग्राम.....22.69
फरीदाबाद...22.09
पंचकूला के गांव गुमथला के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। गांव में विकास कार्य ना होने के चलते सभी गांववासियों ने वोट न देने का फैसला लिया। लोगों का कहना है कि अगर गांव का विकास नहीं हुआ तो विधानसभा और निगम के चुनाव में भी बहिष्कार करेंगे। गांव गुमथला में करीब 150 वोटर हैं और अभी तक एक भी वोट नहीं डाला गया है। मामला सीएम के संज्ञान में लाया गया है।
12 बजे तक वोटिंग प्रतिशत...
अंबाला....20.18
कुरुक्षेत्र....23.81
सिरसा.....24.15
हिसार.....27.17
करनाल...20.91
सोनीपत...24.28
रोहतक....21.46
भिवानी-महेंद्रगढ़...25.24
गुरुग्राम.....23.36
फरीदाबाद...22.89
अंबाला....20.18
कुरुक्षेत्र....23.81
सिरसा.....24.15
हिसार.....27.17
करनाल...20.91
सोनीपत...24.28
रोहतक....21.46
भिवानी-महेंद्रगढ़...25.24
गुरुग्राम.....23.36
फरीदाबाद...22.89
1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत...
अंबाला....26.53
कुरुक्षेत्र....31.47
सिरसा.....26.66
हिसार.....29.44
करनाल...22.97
सोनीपत...30.10
रोहतक....27.42
भिवानी-महेंद्रगढ़...35.81
गुरुग्राम.....29.82
फरीदाबाद...24.50
अंबाला....26.53
कुरुक्षेत्र....31.47
सिरसा.....26.66
हिसार.....29.44
करनाल...22.97
सोनीपत...30.10
रोहतक....27.42
भिवानी-महेंद्रगढ़...35.81
गुरुग्राम.....29.82
फरीदाबाद...24.50
फतेहाबाद में बूथ नंबर 79 पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हरमेश शर्मा और वार्ड नंबर 2 के कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा बूथ के अंदर आपस में भिड़े। दोनों की हल्की खरोंच आई। चुनाव अधिकारियों व पुलिस ने दोनों को शांत किया।
रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सहकारिता मंत्री पर मतदान के दौरान बूथों पर जाकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। दीपेंद्र ने एक ज्ञापन देकर मामले की शिकायत डीसी यश गर्ग से की। दीपेंद्र का आरोप है कि डीसी ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दीपेंद्र ने कहा कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
रोहतक में भारत टेक कन्या स्कूल में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व विधायक बीबी बतरा में दोपहर करीब 12 बजे तू-तू मैं-मैं हो गई। मतदान केंद्र पर मंत्री के पहुंचने पर बतरा ने उनसे कहा कि आप यहां क्या कर हैं तो मंत्री ने कहा कि तुमसे क्या मतलब। इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
2 बजे तक वोटिंग प्रतिशत...
अंबाला....35.75
कुरुक्षेत्र....44.43
सिरसा.....39.30
हिसार.....43.72
करनाल...34.71
सोनीपत...40.53
रोहतक....38.97
भिवानी-महेंद्रगढ़...42.20
गुरुग्राम.....37.22
फरीदाबाद...36.31
अंबाला....35.75
कुरुक्षेत्र....44.43
सिरसा.....39.30
हिसार.....43.72
करनाल...34.71
सोनीपत...40.53
रोहतक....38.97
भिवानी-महेंद्रगढ़...42.20
गुरुग्राम.....37.22
फरीदाबाद...36.31
हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि शिकायत मिलने पर राज्य में कुल 48 बैलेट यूनिट, 24 कन्ट्रोल यूनिट तथा 59 वीवीपैट को बदला गया है। पिछले लोकसभा चुनाव-2014 के दौरान हरियाणा में 71.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदाताओं की जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रमों के कारण मतदान प्रतिशत बढ़ने की सम्भावना है।
वोट डालने के लिए जाने से रोकने पर राजनगर बस्ती में वाल्मीकि और भाठ समुदाय के दो लोगो मे आपस में पथराव हुआ। मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों में करीब एक घंटा पथराव हुआ। सदर पुलिस, शहरी पुलिस, सीआईए और भुना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और स्थिति को कंट्रोल कर लिया।
3 बजे तक वोटिंग प्रतिशत...
अंबाला....41.04
कुरुक्षेत्र....46.74
सिरसा.....44.04
हिसार.....46.48
करनाल...36.88
सोनीपत...46.56
रोहतक....41.97
भिवानी-महेंद्रगढ़...50.73
गुरुग्राम.....44.00
फरीदाबाद...41.36
अंबाला....41.04
कुरुक्षेत्र....46.74
सिरसा.....44.04
हिसार.....46.48
करनाल...36.88
सोनीपत...46.56
रोहतक....41.97
भिवानी-महेंद्रगढ़...50.73
गुरुग्राम.....44.00
फरीदाबाद...41.36
सिरसा के गांव कुत्ताबढ़ के लोगों ने मतदान करने का विरोध किया था। गांव के 4100 वोटर हैं और उनकी मांग थी कि घग्घर पर पुल बनाया जाए व कलेक्टर रेट बढ़ाए जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभजोत सिंह के आश्वासन के बाद गांव कुत्ताबढ़ में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी ने भी गांव वालों के बीच पहुंचकर वोटिंग करने की अपील की है। गांव में पुलिस प्रशासन व निर्वाचन अधिकारी मौजूद हैं। आश्वाशन के बाद गांव वालों ने मतदान करने की प्रक्रिया शुरू की।
4 बजे तक वोटिंग प्रतिशत...
अंबाला....49.13
कुरुक्षेत्र....56.99
सिरसा.....52.71
हिसार.....56.50
करनाल...47.31
सोनीपत...52.59
रोहतक....52.74
भिवानी-महेंद्रगढ़...53.32
गुरुग्राम.....49.53
फरीदाबाद...50.23
अंबाला....49.13
कुरुक्षेत्र....56.99
सिरसा.....52.71
हिसार.....56.50
करनाल...47.31
सोनीपत...52.59
रोहतक....52.74
भिवानी-महेंद्रगढ़...53.32
गुरुग्राम.....49.53
फरीदाबाद...50.23
फतेहाबाद के वाल्मीकि चौक पर बूथ नंबर 53 के पास दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग का मामला सामने आया। वोटिंग करके वापिस लौट रहे गाड़ी सवार लोगों पर हमला किया गया। विवाद के दौरान फायरिंग दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पक्ष के लोग वोटिंग करके गाड़ियों में आ रहे थे। सामने से दूसरे पक्ष के लोगों के आने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद ऐसे बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एस पी विजय प्रताप सिंह मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी।
5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत...
अंबाला....57.12
कुरुक्षेत्र....61.62
सिरसा.....56.73
हिसार.....56.76
करनाल...47.95
सोनीपत...56.37
रोहतक....55.83
भिवानी-महेंद्रगढ़...57.01
गुरुग्राम.....51.63
फरीदाबाद...52.36
अंबाला....57.12
कुरुक्षेत्र....61.62
सिरसा.....56.73
हिसार.....56.76
करनाल...47.95
सोनीपत...56.37
रोहतक....55.83
भिवानी-महेंद्रगढ़...57.01
गुरुग्राम.....51.63
फरीदाबाद...52.36
6 बजे तक वोटिंग प्रतिशत...
अंबाला....61.55
कुरुक्षेत्र....67.51
सिरसा.....65.47
हिसार.....67.07
करनाल...56.27
सोनीपत...64.11
रोहतक....64.73
भिवानी-महेंद्रगढ़...63.74
गुरुग्राम.....58.31
फरीदाबाद...58.56
अंबाला....61.55
कुरुक्षेत्र....67.51
सिरसा.....65.47
हिसार.....67.07
करनाल...56.27
सोनीपत...64.11
रोहतक....64.73
भिवानी-महेंद्रगढ़...63.74
गुरुग्राम.....58.31
फरीदाबाद...58.56
कुरुक्षेत्र के गांव किशनपुरा में मतदान करते ही 55 वर्षीय रोशनलाल को मतदान केंद्र में ही दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।






















