फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Widow of two suicidal farmer filed Nomination from bathinda seat

खुदकुशी कर चुके किसानों की विधवाओं ने किया नामांकन, हरसिमरत कौर बादल को देंगी चुनौती

Mon, 29 Apr 2019 07:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Widow of two suicidal farmer filed Nomination from bathinda seat
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : File Photo

खुदकुशी कर चुके दो किसानों की विधवाओं ने अब बठिंडा से शिअद और कांग्रेस उम्मीदवार को चुनौती देने के लिए सोमवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

विज्ञापन


जिले के गांव ख्याला कलां की मंजीत कौर और गांव रल्ला की वीरपाल कौर ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि राजनेता उनके पतियों की खुदकुशी पर राजनीतिक रोटियां सेंक कर वोट हासिल करते हैं। 
विज्ञापन


अब पहली बार खुदकुशी पीड़ित परिवारों की एक कमेटी गठित की गई है, जिसके तहत उन्होंने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरी दोनों विधवाओं का कहना था कि पिछले दस साल से खुदकुशी पीड़ित किसान परिवार हरसिमरत कौर को वोट देते रहे हैं लेकिन हरसिमरत ने कभी उनका हाल नहीं जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी वे खुदकुशी पीड़ित परिवारों के मसले को लेकर सांसद बादल से मिलने जाते तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता था। दुखी होकर पीड़ित परिवारों ने अब निर्णय किया कि वे अपने ही किसी पीड़ित परिवार को चुनाव मैदान में उतारेंगे।

मंजीत कौर ने कहा कि खुदकुशी पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन एवं सांसद बादल की तरफ से यह तक नहीं पूछा गया कि पीड़ित परिवारों को दो वक्त की रोटी नसीब होती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed