फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Sunny deol reached in Amritsar of Punjab

लोकसभा 2019: अमृतसर पहुंचे अभिनेता सनी देओल, गुरदासपुर में आज करेंगे नामांकन

Mon, 29 Apr 2019 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Sunny deol reached in Amritsar of Punjab
अमृतसर पहुंचे सनी देओल

गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व फिल्म अभिनेता सनी देओल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। सनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक होटल में बैठक कर प्रदेश की राजनीति के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने सनी देओल को गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र में शामिल सभी विधानसभा क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ वहां की राजनीति के बारे में भी बताया।

विज्ञापन

Lok sabha election 2019, Sunny deol reached in Amritsar of Punjab
भाजपा उम्मीदवार सनी देओल

कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ द्वारा सनी देओल के बारे में दिए गए बयान के बारे में भी सनी देओल को बताया गया। सनी ने गुरदासपुर में पूर्व सांसद विनोद खन्ना द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बारे पूछा। 

कौन से ऐसे काम हैं, जो खन्ना की मौत के बाद पूरे नहीं हुए, उसकी सूची भी सनी ने मांगी। इसके अलावा उन्हें अकाली दल के नेताओं के बारे में भी बताया गया।

इससे पहले सनी देओल कड़ी सुरक्षा के बीच हवाई अड्डे से बाहर निकले। मलिक ने बुके देकर उनका स्वागत किया। सनी देओल सोमवार सुबह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद गुरदासपुर रवाना हो जाएंगे। उनके साथ श्वेत मलिक भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed