फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Shiromani Akali Dal Taksali Leader Rajdev Singh Khalsa will Handal Malwa

लोकसभा चुनाव 2019: मालवा में शिअद (टकसाली) की कमान संभालेंगे राजदेव सिंह खालसा

Thu, 10 Jan 2019 04:56 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Shiromani Akali Dal Taksali Leader Rajdev Singh Khalsa will Handal Malwa
राजदेव सिंह खालसा
शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के प्रधान सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, पूर्व मंत्री रतन सिंह अजनाला और पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने अब मालवा का रुख किया है। तीनों दिग्गज नेता वीरवार को पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा के घर पहुंचे और उन्हें  शिअद (टकसाली) की मालवा क्षेत्र की कमान सौंपी। इस अवसर पर ब्रह्मपुरा ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल बादल को छोड़कर आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से समझौता किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकाली दल टकसाली को मालवा में मजबूत करने के लिए उन्होंने पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा का साथ लिया है। ब्रह्मपुरा ने कहा कि अकाली भाजपा और कांग्रेस को भगाने के लिए सभी हमख्याली पार्टियों को एक मंच पर आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा उनके लगातार संपर्क में हैं, हर रोज उनसे बात होती है।
विज्ञापन


सेखवां ने कहा कि वह बादल परिवार के कब्जे से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को छुड़वाने के लिए एचएस फूलका द्वारा बनाए गए सिख सेवक संगठन से भी हिमायत ले सकते हैं और उसको हिमायत दे भी सकते हैं। रतन सिंह अजनाला ने कहा कि जस्टिस जोरा सिंह ने कहा कि बेअदबियों के लिए बादल दल जिम्मेदार है और बादल बेअदबी के आरोपियों के बचाते रहे हैं, एकदम सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शिअद (टकसाली) में शामिल हुए पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल टकसाली को मालवा में ही नही बल्कि पूरे पंजाब में मजबूत करने के लिए कोशिश करेंगे। उनके साथ इस अवसर पर पूर्व विधायक मनमोहन सिंह सठियाला, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, बोनी और अवतार सिंह संधू मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed