फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019 Result, Haryana Lok Sabha, Regional Parties Clean

हरियाणा में क्षेत्रीय दलों की नहीं गली दाल और अब खतरे में है वजूद, हालत कुछ ऐसे हुई खराब

Fri, 24 May 2019 02:01 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 May 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result, Haryana Lok Sabha, Regional Parties Clean
हरियाणा का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव सूबे की क्षेत्रीय पार्टियों के लिए सुखद साबित नहीं हुए। ऐसा पहली बार हुआ है जब क्षेत्रीय दल शुरुआत से ही चुनावी मुकाबलों से बाहर दिखे। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल हों या पूर्व सीएम बंसीलाल वे अपने क्षेत्रीय दलों से ही लोकसभा चुनाव जीतते आए हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम भजनलाल की हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी का भी जलवा कुछ समय तक कायम रहा, लेकिन बाद में इस पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया। इतना ही नहीं वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में तो इनेलो ने दो सीटों हिसार और सिरसा पर अपनी जीत भी दर्ज की थी। लेकिन इस चुनाव में किसी भी क्षेत्रीय दल का न तो कोई प्रभावशाली असर देखने को मिला, बल्कि नतीजों ने इनका पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर दिया।
विज्ञापन


कुनबा टूटा, पार्टी टूटी और बिखर गई विरासत
पिछले चुनाव की दो सीटें जीतने वाले इनेलो का प्रदर्शन पूरी तरह से निराशाजनक रहा। अधिकतर सीटों पर इनेलो प्रत्याशी चौथे व पांचवें नंबर पर आए। दरअसल, इसकी सबसे बड़ी वजह रहा इनेलो का विघटन। चुनाव से ठीक छह महीने पहले चौधरी देवीलाल का परिवार टूट गया और विरासत बिखर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो की कमान देवीलाल के छोटे पौत्र अभय चौटाला ने तो संभाल ली और बड़े पौत्र अजय चौटाला ने इनेलो से निकाले जाने केबाद अपना अलग दल जननायक जनता पार्टी बना ली। दोनों ही पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। जिस वजह से इनेलो का वोटबैंक अब दो पार्टियों में बंट गया। जिसका सीधा नुकसान दोनों पार्टियों को देखने को मिला। अब नतीजों के बाद आलम यह है कि दोनों ही दलों के लिए अपना वजूद बचाने की चुनौती है।

अन्य दलों की हालत भी दिखी खराब

इनेलो और जजपा के अलावा इस लोकसभा चुनावों में अन्य दलों की हालत भी पतली ही दिखाई। भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, हरियाणा लोकस्वराज पार्टी समेत आम आदमी पार्टी और बसपा की रणनीति पर नतीजों ने पूरी तरह पानी फेर दिया। इनके अधिकतर प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। अगले विधानसभा चुनावों में ये पार्टियां अब खुद को इस भंवर से कैसे उबारेंगी, ये इनके लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

यह रही क्षेत्रीय दलों की स्थिति
अंबाला सीट -

पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी रामपाल वाल्मीकि     19518
जजपा-आप प्रत्याशी पृथ्वी राज        12260
लोकस्वराज पार्टी प्रत्याशी पूरनचंद    719
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी नरेश सारन    96205
नोटा - 7914

कुरुक्षेत्र सीट-
पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी अर्जुन सिंह चौटाला     60679    
जजपा-आप प्रत्याशी जयभगवान शर्मा    75625                
लोकस्वराज पार्टी प्रत्याशी संदीप कौशिक    682
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी शशि सैनी        75625
नोटा - 3198

करनाल सीट-
पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी धर्मवीर पाढा        15748
जजपा-आप प्रत्याशी कृष्ण अग्रवाल    22042            
लोकस्वराज पार्टी प्रत्याशी ईश्वर शर्मा    808
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी पंकज        67091
नोटा -5439

सोनीपत सीट
पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी सुरेंद्र छिक्कारा        9149
जजपा-आप प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला    51162
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी राजबाला सैनी    35046
नोटा - 2464

रोहतक सीट
पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी धर्मवीर        7117
जजपा-आप प्रत्याशी प्रदीप देसवाल    21047
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंचाल    38132
नोटा - 2939

 

सिरसा सीट -
पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह रोड़ी    88093
जजपा-आप प्रत्याशी निमर्ल सिंह मल्हाड़ी     95914
लोकस्वराज पार्टी प्रत्याशी अंग्रेज सिंह    1938
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी जनकराल अटवाल    25107
नोटा - 4339

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट
पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह         7964
जजपा-आप प्रत्याशी स्वाति यादव    84236
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी रमेश पायलट    20170
नोटा - 1966

हिसार सीट -
पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी सुरेश कौंथ        9761
जजपा-आप प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला    289221
लोकस्वराज पार्टी प्रत्याशी विकास गोदारा    893
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र शर्मा        45190
नोटा - 2957

 

गुरुग्राम सीट-
पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी वीरेंद्र राणा        9911
जजपा-आप प्रत्याशी डा. महमूद खान    8993
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी रहीस अहमद    26756
नोटा - 5389

फरीदाबाद सीट -
पार्टी व प्रत्याशी            मत मिले
इनेलो प्रत्याशी महेंद्र चौहान        11320
जजपा-आप प्रत्याशी नवीन जयहिंद    10969
लोकस्वराज पार्टी प्रत्याशी         3774
लोसुपा-बसपा प्रत्याशी मनधीर मान    83188
नोटा - 4918
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed