{"_id":"5cc95f99bdec22076a498d10","slug":"lok-sabha-election-2019-navjot-sidhu-will-address-rally-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल पहले जहां भाजपा के लिए मांगे थे वोट, वहीं कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाएंगे सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल पहले जहां भाजपा के लिए मांगे थे वोट, वहीं कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाएंगे सिद्धू
Wed, 01 May 2019 02:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 May 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई राज्यों में प्रचार कर रहे कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू अब हरियाणा में भी कांग्रेसी प्रत्याशियों का प्रचार करने आ रहे हैं। इसकी शुरुआत अंबाला लोकसभा से की जाएगी।
विज्ञापन
सिद्धू बुधवार को अंबाला शहर में जगाधरी गेट चौराहे पर ताल ठोकते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में विशाल जनसभा करेंगे। सिद्धू की जनसभा को लेकर जहां कांग्रेसी खासे उत्साहित है। वहीं इस जनसभा को लेकर मंत्री नवजोत सिद्धू भाजपा के निशाने पर है।
विज्ञापन
दरअसल, जगाधरी गेट चौराहा वहीं स्थल है, जहां 14 साल पहले नवजोत सिद्धू ने भाजपा विधायक वीणा छिब्बर के समर्थन के लिए जबरदस्त जनसभा की थी। लेकिन अब राजनीतिक पाला तो भी अलग है, मगर सिद्धू वही हैं, जो अब कांग्रेस प्रत्याशी के लिए उसी जगह पर जनसभा करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं निगम पार्षद पवन अग्रवाल ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे पंजाब के मंत्री एवं स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू जगाधरी गेट चौराहे पर जनसभा करेंगे।
उन्होंने कहा कि सिद्धू कांग्रेस के सीनियर लीडर हैं और यहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश विधि प्रकोष्ठ विभाग के स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर एडवोकेट संदीप सचदेवा ने सिद्धू को घेरते हुए कहा कि यह किस तरह का दीन ईमान है, जिनका ईमान नहीं, वही लोग पलटते हैं।
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि यह वही सिद्धू हैं, जो इसी स्थल पर भाजपा विधायक के प्रचार के लिए विशाल जनसभा करके गए थे, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को जमकर कोसा था। अब वह कांग्रेस के समर्थन में इसी जगह पर जनसभा करने आ रहे हैं।