{"_id":"5c80d272bdec22141e221efd","slug":"lok-sabha-election-2019-more-than-100-years-old-5910-voters-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 100 की उम्र पार 5910 मतदाता, अफसर बोले- वे गौरव हैं हमारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 100 की उम्र पार 5910 मतदाता, अफसर बोले- वे गौरव हैं हमारा
Thu, 07 Mar 2019 01:42 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सभी 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 5910 मतदाता ऐसे हैं, जो अपने जीवन के 100 बसंत देख चुके हैं। निर्वाचन आयोग को उम्मीद है कि इस बार वे मतदान का प्रयोग करेंगे। अफसरों का कहना है कि आयोग इन मतदाताओं को अपना गौरव भी मान रहा है। ऐसे मतदाताओं की सबसे ज्यादा संख्या करनाल और सबसे कम पंचकूला में है।
हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी 2019 को सभी प्रकाशन केंद्रों पर मतदान केंद्रों सहित किया गया है। इस सूची के अनुसार 100 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के सर्वाधिक 553 मतदाता करनाल में हैं, जबकि सबसे कम 111 मतदाता पंचकूला में हैं।
90 से 99 वर्ष आयु वर्ग के 89711 मतदाता हैं, जिसमें सर्वाधिक 7946 मतदाता भिवानी में और सबसे कम 1436 मतदाता पंचकूला में है। जो मतदाता अभी भी वोट बनवाने से वंचित रह गए हैं, वे फार्म नं. 6 भरकर वोट बनवा सकते हैं। इसके अलावा युवा ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपना वोट बनवाने के लिए फार्म भर सकते हैं।