पंजाबः मोगा में कांग्रेस की 'कर्ज माफी रैली' खत्म, राहुल गांधी बोले- किसानों के लिए कुछ नहीं किया
{"_id":"5c809903bdec2214485584b5","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-president-rahul-gandhi-rally-live-from-moga-of-punjab","type":"live","status":"publish","title_hn":"पंजाबः मोगा में कांग्रेस की 'कर्ज माफी रैली' खत्म, राहुल गांधी बोले- किसानों के लिए कुछ नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 07 Mar 2019 02:01 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:01 PM IST
खास बातें
बादलों के गढ़ पंजाब के मोगा जिले में कांग्रेस की कर्ज माफी रैली शुरू हो गई है। पल-पल के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
राहुल गांधी की रैली
लाइव अपडेट
01:55 PM, 07-Mar-2019
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोगों को बेरोजगार किया है। हमारी सरकार इस गरीबी को खत्म करेगी। रोजगार देकर आय बढ़ाएगी। विचारधारा का अंतर है। आरएसएस की विचारधारा एक दूसरे को लड़ाने की है। हमारी विचारधारा सभी के लिए, सभी को साथ लेकर चलने की है। आप सभी सहयोग कीजिए, मिलकर चलेंगे।
01:48 PM, 07-Mar-2019
राहुल गांधी ने कहा कि गारंटी मिनिमम इनकम का मतलब, कम से कम आमदनी लोगों को मिलेगी। पैसा डायरेक्ट खाते में जाएगा। बजट सेशन में मोदी किसानों के लिए योजना लाए थे। योजना थी, एक व्यक्ति को साढ़े तीन रुपये प्रति दिन दिया जाएगा। हमारी स्कीम साढ़े तीन रुपये प्रतिदिन की नहीं होगी।
विज्ञापन
01:43 PM, 07-Mar-2019
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में रोजगार मिल रहा है। फैक्ट्रियां खुल रही हैं। ये काम हम देश भर में करना चाहते हैं। 2019 में जब कांग्रेस की सरकार आएगी, तब हम गरीब जनता और किसानों की भलाई के लिए काम करेंगे। निर्णय ले लिया है कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, गारंटी मिनिमम इनकम दी जाएगी।
01:38 PM, 07-Mar-2019
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स ने पैर पसारे हुए थे, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार ने उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। लेकिन जो प्लानर हैं, बड़े मगरमच्छ है, उन्हें पकड़ने का काम मोदी को करना चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि इन मगरमच्छों ने युवाओं की जिंदगी खराब कर दी है।
01:32 PM, 07-Mar-2019
राहुल गांधी ने कहा कि सफेद क्रांति, हरित क्रांति, मनरेगा सब कांग्रेस की देन है। पिछले पांच साल में मोदी ने क्या किया। किसानों के लिए क्या किया। झारखंड में 14000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट अडानी ग्रुप को दे दिया। छोटे किसानों, मजदूरों और दुकानदारों को मोदी ने क्या दिया।
01:27 PM, 07-Mar-2019
राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस वाला किसी से बात करता है, तो उसे पकड़ लेते हैं। सरकार के वित्तमंत्री माल्या से 20 मिनट बात करते हैं, तो उन्हें कोई कुछ नहीं कहता। भ्रष्टाचार हर कदम पर है, पीएम मोदी ने उसके लिए क्या किया। जीएसटी लगाकर अलग से देश की जनता का नुकसान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:22 PM, 07-Mar-2019
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी की, करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया। कहते हैं काले धन के खिलाफ लड़ाई है। नुकसान किसका हुआ, आम जनता का। लोग लाइनों में खड़े थे। काला धन जमा करने वाले लोग एसी कमरों में बैठकर पैसा बदलवा रहे थे।
01:18 PM, 07-Mar-2019
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक किसान का कर्ज माफ नहीं किया। कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में कांग्रेस की सरकार है। हमने हर राज्य में किसानों का कर्ज माफ किया। पैसे की कोई कमी नहीं। अगर अमीरों का कर्ज माफ हो सकता है, तो किसानों का कर्ज भी माफ होगा।
01:12 PM, 07-Mar-2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुरू किया संबोधन, मोदी सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
01:04 PM, 07-Mar-2019
कैप्टन अमरिंदर सिंह का भाषण खत्म हुआ। सीएम बोले- जिस तरह किसानों ने देश की तरक्की में योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता और अब कांग्रेस सरकार कर्ज माफ करके उन्हें इसका तोहफा दे रही है।