फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal's rally at Shahzadpur

पूर्व सीएम हुड्डा के गढ़ में जीत के लिए आश्वस्त हैं मनोहर लाल, सोनीपत-रोहतक पर टिकीं निगाहें

Sat, 04 May 2019 10:45 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, शहजादपुर (हरियाणा)
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, शहजादपुर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 May 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal's rally at Shahzadpur
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा की तपती दोपहरी में चढ़ता सियासी पारा। भाजपा के पक्ष में मतदान को लेकर चुनावी जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में जोश भरते सीएम मनोहर लाल। निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। एजेंडा, इस बार हुड्डा के गढ़ में भाजपा की चौधर लाना। सीएम मनोहर लाल सोनीपत और रोहतक जैसी हॅाट सीट पर कांग्रेस को मात देने की पूरी तैयारी में हैं। 

विज्ञापन


बातचीत में पूरी तरह आश्वस्त कि रोहतक-सोनीपत सीट के साथ ही लोकसभा की सभी दस सीटें जीत कर प्रधानमंत्री मोदी की झोली में डालेंगे। हुड्डा की सियासी मुश्किलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अब पहले जैसा सिस्टम नहीं रह गया है। जनता जानती है कि लूट खसोट करने वाले कौन थे और जनता का भला करने वाले कौन हैं। 
विज्ञापन


अपने चुनावी भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे लेकर चल रहे मनोहर लाल ने शुक्रवार को शहजादपुर की सभा में सुशासन का हवाला देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में अंतर करने यदि जनता बैठ जाए तो यह पाएगी कि नरेंद्र मोदी के सामने राहुल कहीं नहीं टिकते हैं। दोनों में बहुत ज्यादा अंतर है और इस अंतर को देखें तो राहुल गांधी बहुत पीछे रह जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा के कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के नाम पर वोट मांगना बंद कर दिया है। वे या तो अपनी पार्टी के नाम पर वोट मांग रहे हैं, या फिर अपने खुद के नाम पर। सीएम ने कहा कि कांग्रेस में लीडरों का टोटा पड़ गया है। इस दौरान पुलवामा के बाद हुई एयर स्ट्राइक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवाद की बात इसलिए करते हैं, क्योंकि देश हमें जान से प्यारा है। 

जो लोग पुलवामा हमले के बाद देश की तरफ से की गई कार्रवाई पर सबूत मांगते हैं, उनके लिए देश मात्र मिट्टी का टुकड़ा है, लेकिन हमारा इस देश से भावनात्मक रिश्ता है। इस देश की तरफ कोई आंख उठाकर देखेगा तो उसकी आंख फोड़ दी जाएगी।

किसानों को तीन हजार करोड़ मुआवजा

Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal's rally at Shahzadpur
लोकसभा चुनाव 2019

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इन साढ़े चार साल के कार्यकाल में हमने किसानों को तीन हजार करोड़ का मुआवजा दिया है। गन्ने का रेट देश में सबसे ज्यादा 330 रुपये है। शुगर मिलों का घाटा पूरा करने के लिए योजना बना रहे हैं। महंगाई को यहां तक काबू किया है कि पिछली सरकारों में महंगाई का प्रतिशत साढ़े सात था जो कि अब घट कर चार प्रतिशत रह गया है।

सोच समझ कर वोट देना
सीएम ने कहा कि कई पार्टी वाले आएंगे और वोट मांगेंगे, लेकिन अपना वोट सोच समझ कर देना। पांच साल की मोदी सरकार देखने के बाद अब आप लोगों को यह अनुमान लग गया होगा कि कौन सी सरकार अच्छी है। पिछली सरकारें हरियाणा में जनता को लूट कर खाती रही हैं। यह हमारी सरकार है जो बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी देती है। सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed