फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah controversial statement in Pathankot over congress

पंजाब: अमित शाह का विवादास्पद बयान, सभी आतंकी कांग्रेसियों के ममेरे-चचेरे भाई  

Mon, 06 May 2019 08:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah controversial statement in Pathankot over congress
अमित शाह - फोटो : ANI

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को यहां एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने विवादास्पद बयान भी दिया। शाह ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पूरा देश जश्न में डूबा था पर पाकिस्तान और कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में एक जैसा मातम पसरा था। कारण, सभी आतंकी कांग्रेसियों के ममेरे-चचेरे भाई जो ठहरे। 

विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार सनी देओल के पक्ष में आयोजित रैली में शाह तय समय से डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि खुद को असली फौजी बताने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान समर्थित बयानों पर अपना स्टैंड क्लियर करें। सिद्धू पाक सेनाध्यक्ष से गले मिलते हैं, पुलवामा में 40 जवानों की शहादत के बाद कहते हैं कि आतंक के लिए कोई देश जिम्मेदार नहीं हो सकता। कैप्टन बताएं कि वह अपने मंत्री के पक्षकार हैं या देश के। 
विज्ञापन


शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर व्यंग कसते हुए कहा कि जैसे ही देश में गर्मी बढ़ने लगती है, राहुल विदेश चले जाते हैं, वह इतने गुप्त स्थान पर छुट्टियां मनाते हैं कि मां भी ढूंढती रह जाती है। 1984 दंगों पर शाह ने कहा कि दंगों के जिम्मेदार सज्जन सिंह को कांग्रेस ने अपना बना चुनाव लड़वाया, लेकिन मोदी सरकार ने दंगा पीड़ितों के साथ न्याय किया और सज्जन सिंह को मरते दम तक जेल में रहने की सजा दिलवाई। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला द्वारा कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री के बयान पर शाह ने कहा कि राहुल इस बयान पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। शाह ने कहा कि मोदी सरकार आने पर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ फेंकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed