फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Priyanka gandhi will give challenge to Narendra modi in Rohtak electoral battle

रोहतक में 21 साल बाद गांधी बनाम मोदी, सात मई को प्रियंका का रोड शो, 10 को मोदी की रैली

Sat, 04 May 2019 01:47 PM IST
ajay kumar विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 May 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Priyanka gandhi will give challenge to Narendra modi in Rohtak electoral battle
लोकसभा चुनाव 2019

प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 21 साल बाद हुड्डा परिवार विरोधियों के चक्रव्यूह से निकलने के लिए गांधी परिवार का सहारा ले रहा है। प्रियंका गांधी सात मई को रोहतक में रोड शो करेंगी।

विज्ञापन


1998 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुलिस लाइन में मतदान से पहले जनसभा की थी। चुनाव में कांटे की टक्कर में भूपेंद्र हुड्डा 383 वोटों से ताऊ को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे थे। 
विज्ञापन


अब देखना होगा कि प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद क्या दीपेंद्र हुड्डा चौथी बार सांसद बन पाएंगे। पांच साल पहले मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के ओपी धनखड़ को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई थी। भाजपा ने 10 में से 7 सीट जीती थी। जबकि हिसार व सिरसा की सीट इनेलो को मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। पांच साल से भाजपा रोहतक की सीट पर टकटकी लगाए हुए है। न केवल राज्य सरकार, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व भी रोहतक को जीतने के लिए माथापच्ची करता रहा है।

खुद अमित शाह पांच साल के कार्यकाल में दो बार रोहतक आ चुके हैं। अब 10 मई को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन खुद पीएम नरेंद्र मोदी रोहतक में पार्टी प्रत्याशी अरविंद शर्मा के लिए जनसभा करने आ रहे हैं।

जवाब में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी का रोड शो करवाया जा रहा है। सुबह जहां प्रियंका हिसार में भव्य बिश्नोई तो शाम को रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा के लिए रोड शो करेंगी। रोड शो का रूट लघुसचिवालय से लेकर भिवानी स्टैंड या पुराने बस स्टैंड तक रखा जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस नेता रूट तय करने में जुटे रहे।

भाजपा प्रत्याशी को मिले थे 19.85 प्रतिशत वोट
1996 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी और राज्य में बंसीलाल के नेतृत्व में हरियाणा विकास पार्टी की सरकार बनी। 13 माह बाद अटल सरकार गिर गई। 1998 में लोकसभा के देश मध्यावधि चुनाव आए। रोहतक में कांग्रेस ने 1991 व 1997 में पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे ताऊ देवीलाल को हरा चुके भूपेंद्र हुड्डा को तीसरी बार उतारा। 1998 में हुड्डा व देवीलाल के बीच कांटे का मुकाबला था। 

माहौल को देखते हुए कांग्रेस ने डेढ़ साल पहले देश की राजनीति में सक्रिय हुई पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की रोहतक में रैली रखी थी। भूपेंद्र हुड्डा आखिरकार ताऊ देवीलाल को 383 वोटों से हराने में कामयाब रहे। हुड्डा की जीत में रोहतक शहर का अहम योगदान रहा था। भाजपा प्रत्याशी स्वामी इंद्रवेश तीसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed