फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Ghulam Nabi Azad announces Shruti Chaudhary as a candidate for Lok sabha election

भिवानीः गुलाम नबी आजाद ने श्रुति को घोषित किया प्रत्याशी, बोले-नामांकन में आउंगा

Thu, 28 Mar 2019 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Ghulam Nabi Azad announces Shruti Chaudhary as a candidate for Lok sabha election
हरियाणा में कांग्रेस की परिवर्तन रैली - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भले ही उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की हो मगर कांग्रेस के महासचिव और हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने श्रुति चौधरी का हाथ उठाकर परिवर्तन रथ यात्रा कार्यक्रम में उम्मीदवार घोषित कर दिया। साथ ही वोट की अपील की और उनके नामांकन पर भी आने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन


पहली बार भिवानी में एक मंच पर आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, अशोक तंवर, कुमारी शैलजा ने भी श्रुति चौधरी को भावी उम्मीदवार बताया। वहीं भीड़ और कार्यक्रम से उत्साहित किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीता दो, बाकी वे संभाल लेंगी।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कांग्रेस की परिवर्तन रथ यात्रा भिवानी के हुडा पार्क मैदान में पहुंची। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में भिवानी पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में शामिल नेता एकजुटता का संदेश देते नजर आए। वहीं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए वर्तमान सांसद पर कटाक्ष किए। इस अवसर पर विधायक जयबीर वाल्मीकि, विधायक कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक शंकर भारद्वाज, सोमबीर, राम प्रताप शर्मा, प्रदीप गुलिया, संदीप तंवर, परमजीत मड्डू, अशोक, लाल सिंह, जगदीप सिंह व शीशराम आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने विवाद भुलाकर एक मंच पर आए है
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हम सब पुरानी बातें भूलकर एक मंच पर आए हैं ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिले। विगत दिनों कांग्रेसी ही एक दूसरे को डूबोने में लगे थे जिसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा। 

प्रधानमंत्री गेम नहीं नेम चेंजर हैं : आजाद
गुलाम नबी आजाद ने भाजपा सरकार व पीएम नरेंद्र मोदी पर प्रहार बोला और कहा कि प्रधानमंत्री को उनके सहयोगी गेम चेंजर कहते हैं जबकि वे नेम चेंजर हैं। अब तक कांग्रेस सरकार की 21 योजनाओं के नाम बदल चुके हैं। 

किरण ने भूपेंद्र हुड्डा को बड़ा भाई कहा तो सोमबीर सिंह को कहां जीजा जी

Lok sabha 2019, Ghulam Nabi Azad announces Shruti Chaudhary as a candidate for Lok sabha election
हरियाणा में कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू

परिवर्तन रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान उत्साहित कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ा भाई तो पूर्व विधायक सोमबीर सिंह को जीजा जी कहकर संबोधित किया और स्वागत किया। इस पर पंडाल में खूब तालियां बजी और ठहाके लगे। किरण चौधरी ने कहा कि बेटी श्रुति का ध्यान रखना। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार आते ही बिजली बिलों से संबंधित सारे खाते साफ, कर्जा माफ कर देंगे। 

कांग्रेसियों में मतभेद है मगर मनभेद नहीं, सभी है एकजुट : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं परिवर्तन यात्रा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने श्रुति चौधरी को भावी उम्मीदवार बोलते हुए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि इनेलो ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि न बिजली मीटर होंगे और न बिल आएंगे। सत्ता आने पर गोलियां चलवाई। हमने सारे कर्जे माफ किए और आगे भी करेंगे। कांग्रेसियों में मतभेद हो सकते हैं मगर मनभेद नहीं। सभी एकजुट हैं।

बस में नहीं निजी वाहनों से आए नेता
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में सभी नेता एक बस में चलते हैं मगर भिवानी कार्यक्रम में सभी नेता निजी वाहनों से पहुंचे। स्कॉर्पियो गाड़ी में गुलाम नबी आजाद, किरण चौधरी और अशोक तंवर आए। करीब 15 मिनट बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। कुमारी शैलजा करीब आधे घंटे पहले ही पहुंच चुकी थीं। बताया जाता है कि दादरी कार्यक्रम के बाद ही सभी अलग-अलग वाहनों से चले। हालांकि भिवानी में कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी दोबारा से बस में सवार होकर हिसार के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed