फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lockdown youth cheated website by cheating cheating four thousand resident police filed case

लॉकडाउन में वेबसाइट पर नौकरी का झांसा दे युवक को ठगा, सेक्टर 38 निवासी से चार हजार की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 08 Sep 2020 11:58 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
lockdown youth cheated website by cheating cheating four thousand resident police filed case
चंडीगढ़। लॉकडाउन में घर बैठकर ऑनलाइन साइट पर नौकरी तलाशना एक युवक को महंगा पड़ गया। नौकरी देने का झांसा देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक से चार हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-38/वेस्ट निवासी विवेक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके पास नौकरी नहीं थी। इसके चलते वह मई के महीने में ऑनलाइन वेबसाइट क्विकर पर डाटा एंट्री की नौकरी तलाश रहे थे। एक घंटे के अंदर-अंदर उन्हें एक कंपनी की तरफ से एक कॉल आ गई। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि नौकरी के लिए पहले सर्विस चार्ज के तौर पर चार हजार रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद विवेक ने व्यक्ति के गूगल पे के जरिए उस व्यक्ति को चार हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उसे न तोे नौकरी मिली और न ही उनके रुपये वापस लौटाए गए। परेशान होकर उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में दे दी। शिकायत के आधार पर मलोया थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

फेसबुक पर कैमरा बेचने के नाम पर ठगी
उधर, खुद को आर्मी जवान बताकर एक शातिर ने सेक्टर-30/बी के रहने वाले संदीप से निकॉन डी-7500 कैमरा बेचने के नाम पर 11,050 हजार रुपये ठग लिए। साइबर सेल को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि उसने उक्त मॉडल का कैमरा खरीदना था। इस दौरान फेसबुक पर देखा कि मंजीत नामक एक व्यक्ति ने कैमरा बेचने का विज्ञापन डाला हुआ है। जब उसने उससे संपर्क साधा, तो व्यक्ति ने खुद को आर्मी जवान बताकर कैमरे की कीमत 11,050 रुपये बताया। इसके बाद उन्होंने पैसे का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। लेकिन इसके बाद भी उसने न तो कैमरा दिया और न ही उसके रुपये लौटाए। शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed