फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown suffers major losses reduce quarantine period

लॉकडाउन से बड़ा नुकसान झेला, क्वारंटीन पीरियड घटाया जाए

Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lockdown suffers major losses reduce quarantine period
चंडीगढ़। शहर के व्यापारी पुनीत जैन ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, एडवाइजर मनोज परिदा, डीसी मनदीप सिंह बराड़ को पत्र लिखकर मांग की है कि होम क्वारंटीन पीरियड को 14 दिनों से घटाकर 7 दिन किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारी व अन्य लोग पहले ही लॉकडाउन की वजह से काफी नुकसान झेल चुके हैं। ऐसे में जब किसी को कोरोना का कोई लक्षण नहीं है तो उसको 14 दिन तक क्वारंटीन करके रखना, ठीक नहीं है।
विज्ञापन

पुनीत जैन अपने पत्र में लिखा है कि वह सेक्टर-32 में रहते हैं। उनके पड़ोस में एक युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई। वह अकेले रहती थी और उनका पूरा परिवार कभी भी उस युवती के संपर्क में नहीं आया। इसके बावजूद उनके पूरे परिवार व अन्य कुछ घरों में रहने वाले लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। जैन ने लिखा है कि उनकी सेक्टर-20 में कपड़ों का शोरूम है। शोरूम का किराया लाखों में है, जिसका लॉकडाउन के बावजूद किराया भरना पड़ा है। इसके अलावा वहां पर 4 कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने मांग की है कि शहर में कोरोना वायरस के मामले लगभग हर सेक्टर में आ रहे हैं, ऐसे में होम क्वारंटीन पीरियड को साथ 14 दिनों से घटाकर 7 दिन कर देना चाहिए ताकि व्यापारी व अन्य लोग फिर से बंद पड़े अपने कारोबार को शुरू कर सकें। पुनीत जैन द्वारा लिखे पत्र पर अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि उन्होंने बताया कि प्रशासक बदनौर को लिखे पत्र पर उन्हें जवाब आया कि उनके पत्र को एडवाइजर ऑफिस में आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed