फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown 4.0: Markets open

लॉकडाउन 4.0 : सड़क से लेकर बाजार तक गुलजार

Wed, 20 May 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 4.0: Markets open
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन 4.0 में दी गई छूट का असर दिखने लगा है। मंगलवार को सड़कों पर गाड़ियों की संख्या को देखकर ऐसा लगा मानो शहरवासी कोराना के भय से मुक्त हो चुके हैं। शहर की विभिन्न मार्केट में लोगों ने मंगलवार को जमकर खरीदारी की। प्लाजा, मोबाइल मार्केट समेत अन्य मार्केट में काफी चहल-पहल रही। इसके अलावा लोग रेस्टोरेंट के बाहर खाना पैक कराते भी नजर आए।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन ने सभी दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच खोलने के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर दिखी। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग पंखा, एसी, कूलर आदि की खरीदारी करते नजर आए। सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में काफी भीड़ रही। मोबाइल ठीक कराने, चार्जर की खरीदारी समेत अन्य कामों के लिए यहां लोग पहुंचे हुए थे। ऑटोमोबाइल, टायर, मोटर गैराज, कार, बाइक रिपेयर आदि का दुकानें पूरी तरह से खुल गईं। कई दुकानों में शारीरिक दूरी बनाने को लेकर निशान बनाए गए हैं ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। दुकानों पर सैनिटाइजर और हाथ धोने का पानी रखा गया है। मंगलवार को रेहड़ी मार्केट-46, सदर मार्केट-19, पालिका बाजार-19, पटेल मार्केट-15, शास्त्री मार्केट-22 और कृष्णा मार्केट-41 भी खुली, जहां कम संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सेक्टर-17 प्लाजा की रौनक लौटी, इंडियन कॉफी हाउस का डोसा चखने पहुंचे लोग
करीब 58 दिन बाद शहर का दिल सेक्टर-17 प्लाजा भी खुल गया। मंगलवार दोपहर तक दुकानदार अपने दुकानों की सफाई करते दिखे। शाम होते-होते लोग भी प्लाजा का आनंद लेने पहुंचे। शहर का मशहूर इंडियन कॉफी हाउस भी लोगों के लिए खुल गया है, हालांकि वहां पर बैठ कर खाने की इजाजत नहीं है। इंडियन कॉफी हाउस ने इडली-डोसा, सैंडविच, वड़ा पाव, कॉफी आदि की बिक्री शुरू कर दी है। कई लोग प्लाजा के खुलने के बाद कॉफी और डोसा का स्वाद लेने पहुंचे। इसके अलावा प्लाजा स्थित कई दुकानदारों ने बताया कि अचानक लॉकडाउन लगने की वजह से वह सामान को सुरक्षित नहीं रख पाए, जिसकी वजह से काफी नुकसान हुआ है। एक जूते-चप्पलों के शोरूम मालिक ने बताया कि उनके पास कई महंगे चमड़े से बने सामान हैं लेकिन पिछले कई दिनों से शोरूम बंद होने के कारण वह खराब हो गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान खाने-पीने की दुकानों को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटके कामों के लिए सरकारी दफ्तर भी पहुंचे लोग
मंगलवार से शहर के सरकारी दफ्तरों, आरएलए, संपर्क केंद्र आदि में भी पब्लिक डीलिंग का काम शुरू हो गया है। यहां भी लोग अपने रुके हुए कामों को पूरा कराने के लिए पहुंचे। संपर्क केंद्रों में लोगों की काफी भीड़ रही। लोग अपने पानी और बिजली बिल समेत अन्य तरह के चार्जेज को जमा कराने के लिए पहुंचे। हालांकि संपर्क केंद्रों को शारीरिक दूरा का ध्यान रखा गया। इसके अलावा आरएलए में भी काफी लोग लाइसेंस और आरसी की फाइल जमा कराने के लिए पहुंचे। हालांकि यहां पर भीड़ को कम करने के लिए आरएलए ने अपने स्टॉट को एक तिहाई कर दिया है। आएलए के अधिकारी विराट ने बताया कि लोगों की भीड़ कम हो इसके लिए कम लोगों को अपाइंटमेंट दी जा रही है, ताकि भीड़ न हो। इसके अलावा सिर्फ उन्ही लोगों को इजाजत दी जा रही है, जिन्होंने पहले से अप्वाइंटमेंट ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed