{"_id":"641002982702faa54f0ed5f7","slug":"lock-of-railway-line-supplying-coal-to-thermal-plant-in-lehra-mohabbat-village-of-bathinda-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: बठिंडा में लगे अलगाववादी झंडे, पुलिस बोली- ट्रैक उखाड़ने का दावा करने वाला वीडियो पुराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda News: बठिंडा में लगे अलगाववादी झंडे, पुलिस बोली- ट्रैक उखाड़ने का दावा करने वाला वीडियो पुराना
Tue, 14 Mar 2023 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:44 AM IST
सार
थर्मल प्लांट की दीवार पर खालिस्तानी नारे भी लिखे गए हैं। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
पन्नू की तरफ से जारी किया गया वीडियो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मंगलवार को वीडियो जारी कर दावा किया कि खालिस्तान समर्थकों ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत में रेलवे ट्रैक उखाड़ा दिया और अलगाववादी झंडा फहराया। वहीं एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने दावा किया कि पन्नू का वीडियो पुराना है। सिर्फ झंडे लगाए गए थे। इसके अलावा शरारती तत्वों ने खालिस्तान के पक्ष में नारे भी लिखे।
विज्ञापन
थर्मल प्लांट की दीवारों पर लिखा है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा है कि खालिस्तान के समर्थकों ने बठिंडा, मक्खू और अमृतसर साहिब के अलावा जी-20 शिखर सम्मेलन के खिलाफ नारे लिखे हैं।
विज्ञापन
उसने दावा किया कि इन जगहों पर खालिस्तानी समर्थकों ने खालिस्तानी झंडे फहराए हैं। पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और देश के गृह मंत्री को भी धमकी दी है। उसने कहा कि अमृतसर से फिरोजपुर बठिंडा के लिए किसी भी ट्रेन को नहीं चलने दिया जाएगा। उसने पंजाब के लोगों से 15 मार्च से 19 मार्च तक ट्रेनों में यात्रा नहीं करने को कहा है, क्योंकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना हो सकती है। गुरपतवंत पन्नू ने रेलवे ट्रैक से क्लिप निकालने का वीडियो भी साझा किया है। एसएसपी गुलनीत खुराना का कहना है कि पन्नू का वीडियो पुराना है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन