{"_id":"585a812a4f1c1b1e64e3a97f","slug":"lobbying-start-for-chandigarh-mayor-after-nagar-nigam-election-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अब मेयर पद के लिए लॉबिंग शुरू, इन दो में से होगा एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अब मेयर पद के लिए लॉबिंग शुरू, इन दो में से होगा एक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव के रिजल्ट आते ही मेयर पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। अब दो उम्मीदवारों के नाम सबसे आगे हैं। पहले साल 2017 में मेयर की कुर्सी महिला पार्षद के लिए रिजर्व है। ऐसे में दावेदारों ने लाबिंग शुरू कर दी है, हालांकि मेयर पद के लिए दावेदार पूर्व मेयर राज बाला मलिक, आशा जसवाल और हीरा नेगी को बताया जा रहा है हीरा नेगी सांसद किरण खेर के करीबी है।
लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि आशा जसवाल और राज बाला मलिक के नाम पर ही मंथन किया जा रहा है। यह दोनो ही वकील है इसके साथ ही यह दोनो ही हीरा नेगी से ज्यादा पढ़ी लिखी है। हीरा नेगी को साल 2015 में सांसद किरण खेर के दबाव में पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह हार गई थी।
क्यों राज बाला मलिक बन सकती है उम्मीदवार
राज बाला मलिक को इससे पहले मेयर पद का अनुभव है। ढ़ाई साल पहले राज बाला मलिक हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी उस समय राज बाला मलिक को विधायक की टिकट देने का भरोसा दिया गया था लेकिन वह वायदा पूरा नहीं किया गया ऐसे में राज बाला मलिक को अब पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। राज बाला मलिक के लिए हरियाणा भाजपा के कई सीनियर नेता और आईएएस भी लाबिंग कर रही है।

आशा जसवाल क्यों बन सकती है उम्मीदवार
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
आशा जसवाल का उम्मीदवार बनने की उम्मीद है कि वह टंडन गुट की सबसे सीनियर नेता है। आशा जसवाल का परिवार लंबे समय से आरएसएस से जुड़ा हुआ है। आशा जसवाल महिला मोर्चे की अधिकार रह चुकी है इसके साथ ही वह इस समय राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी है।
आशा जसवाल के केंद्र के कई सीनियर नेताओं के साथ ही अच्छे संबंध है। मेयर अरुण सूद के साथ काफी अच्छी टयूनिंग है। इससे पहले भी 5 साल पहले भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आशा जसवाल को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह हार गई थी।
सीनियर डिप्टी मेयर का पद एससी पार्षद को देने की उम्मीद
मेयर की कुर्सी महिला के लिए रिजर्व है ऐसे में सीनियर डिप्टी मेयर का पद भाजपा किसी एससी पार्षद को उम्मीदवार बनाने के बारे में मंथन कर रही है इसका कारण यह है कि इस बार शहरवासियों से भाजपा के ज्यादा एससपी उम्मीदवार जीतवाए है।
ऐसे में सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए सतीश कैंथ और राजेश कालिया के नाम पर मंथन चल रहा है। सतीश कैंथ इससे पहले भी दो बार डिप्टी मेयर रह चुके हैं।