{"_id":"57dc0df14f1c1b447fd47c49","slug":"loan-taking-process-easy-in-haryana-big-news-for-govt-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, लोन लेना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, लोन लेना हुआ आसान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
home loan12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब वाहन और आवास के लिए लोन लेना आसान हो गया है। अब कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक से 8.1 प्रतिशत की ब्याज दर ऋण का फायदा ले सकेंगे। अब कम ब्याज दर पर बिना किसी देरी और परेशानी आवास, वाहन के अलावा निजी कर्ज भी ले सकेंगे।
राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों से ऋणों पर पर वसूली जाने वाली ब्याज दर बैंक ऋणों की मौजूदा दर की तुलना में कम है। इनके ब्याज पर मिलने वाली छूट सरकार वहन करेगी।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी कर्मचारियों को ऋण उपलब्ध करवाने का कार्य पंजाब नेशनल बैंक को सौंपने के वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे सरकार की ओर से कर्मचारियों से किया गया एक और वादा पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ और पंचकूला में खुलेगी विशेष शाखा
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य सरकार के इस कार्य को बैंकों को सौंपने से सरकार को 700 करोड़ रुपये की बकाया ऋण प्राप्ति समेत करीब 1000 करोड़ रुपये की कुल बचत होगी, जिसे विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से कर्मचारियों को शीघ्रता से ऐसे ऋण जारी करने के उद्देश्य से चंडीगढ़, पंचकूला में एक विशेष शाखा की शुरुआत की जाएगी। सभी ऋण प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी।